Photos : यूथ की फेवरेट हैं ये 5 Bikes, फीचर्स और रफ्तार का कोई मुकाबला ही नहीं

Published : Feb 21, 2023, 05:07 PM IST

ऑटो डेस्क : इन दिनों स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स यूथ की पहली पसंद है। अगर आप भी दमदार फीचर्स से लैस और धांसू लुक वाली बाइक खोज रहे हैं तो यहां आपके लिए टॉप 5 फास्ट बाइक की लिस्ट है। इनकी रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। आइए देखें Photos..

PREV
15

Husqvarna Vitpilen 250
इस बाइक का लुक हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। इस 248.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन कंपनी ने लगाया है। यह 29.6 एचपी की पावर और 24 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 150KM/H है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 2.17 लाख रुपए से होती है।
 

25

Honda CB300R
इस एक पावरफुल स्ट्रीट फाइटर बाइक है। इस बाइक में टॉर्क रिस्पॉन्स और होंडा रिफाईनमेंट का यूज किया गया है। 286cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ यह बाइक आ रही है, जो 31 hp की पावर और 27.5 Nm का टार्क जेनरेट करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.77 लाख रुपए है।

35

Bajaj Dominar 400
इस सेगमेंट में आने वाली बजाज डोमिनार सबसे पावरफुल और फास्ट बाइक है। इसमें 373.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है। इससे 39.4 hp की पावर और 35 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटे की है और एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए है।

45

KTM 250 Duke 
केटीएम की यह स्पोर्ट्स बाइक यूथ की पहली पसंद है। इसमें 248.8 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल रहा है। जो 29.6 hp की पावर और 24 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड 148 किमी प्रति घंटा है और कीमत 2.35 लाख रुपए।
 

55

Suzuki Gixxer 249cc 
यह बाइक सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इस बाइक का इंजन 6hp की मैक्सिमम पावर और 22.2 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे की है और कीमत एक्स-शोरूम 1.9 लाख रुपए है।

इसे भी पढ़ें
सिंगल चार्ज में 100-200KM तक रेंज, 1.5 लाख कीमत, ये हैं 5 सबसे बेस्ट Electric Bikes

Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देंगी दबंग लुक, न माइलेज का कोई तोड़, न फीचर्स का जोड़, तगड़ी है वेटिंग
 

Recommended Stories