ऑटो डेस्क : भारत में तेजी से सुपरबाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है। इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं, बावजूद इसके यूथ की पहली पसंद हैं। इन बाइक्स के लुक, फीचर्स जबरदस्त और पावर कमाल का है। आइए देखते हैं देश की टॉप 5 सुपरबाइक्स का लुक और जानते हैं इनके बारे में..
Kawasaki Ninja H2 भारतीय मार्केट में सबसे महंगी सुपरबाइक कावासाकी निन्जा H2 है। इसकी शुरुआत ही 79.90 लाख रुपए से होती है और करीब 1 करोड़ तक जाती है। यह बेहद पावरफुल बाइक है। इसमें 998 सीसी का पावर लगा हुआ है। 6 स्पीड रिटर्न ट्रांसमिशन भी इस बाइक में लगा है, जो गियर शिफ्ट को स्मूथ और लॉन्ग ट्रैक देता है।
25
BMW S 1000RR यह BMW की फ्लैगशिप बाइक्स में से एक है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 20.25 लाख रुपए है। इसमें 999 सीसी का पावरफुल इंजन लगा है, जो 162.26 बीएचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है।
35
Honda Cbr1000RR ट्रेडिशनल सुपरबाइक्स में होंडा सीबीआर का नाम न आए, ऐसा हो सकता है क्या.. 20 से भी ज्यादा सालों से सुपरबाइक्स के बाजार पर इसका कब्जा रहा है। अब इसका नया वैरिएंट मार्केट में आ गया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 23.74 लाख रुपए है। यह 1000 सीसी के लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 215 बीएचपी की पावर जनरेट करता है।
45
Suzuki Hayabusa सुजुकी की हायाबुसा भारत में ही नहीं दुनियाभर में पसंद की जाती है। सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहिम तक के पास ये बाइक मौजूद है। इसमें 1340 सीसी का सुपर पावरफुल इंजन लगा हुआ है। इस इंजन से 187.3 बीएचपी की पावर जनरेट होती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपए से स्टार्ट होती है।
55
Ducati Panigale V4 यह बाइक अपनी लुक को लेकर हर किसी की चहेती है। इसकी प्राइस 7.41 लाख रुपए है। इसमें 1103 सीसी का इंजन है, जो 212 बीएचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है। टॉप स्पीड और पिकअप इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत हैं।