ये हैं टॉप 5 Electric Bikes, लुक जितना दमदार, फीचर्स भी उतने ही धांसू, खुद ही देख लीजिए Photos

Published : Feb 26, 2023, 02:33 PM IST

ऑटो डेस्क : इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने जा रहे हैं तो देश की टॉप-5 इलेक्ट्रिक बाइक खरीद सकते हैं। इनका लुक जितना दमदार है, फीचर्स भी उतने ही धांसू हैं। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं इन ई-बाइक्स की कीमत, स्पेशिफिकेशंस समेत फुल डिटेल्स..

PREV
15

Revolt RV 400
इस बाइक में 72V, 3.24kWh लिथियम आयन बैटरी लगा है, जिसे 15A के सॉकेट से चार्ज करने पर 4.5 घंटे का वक्त लगता है। इसमें बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी मिलती है। इस बैटरी को कंपनी ने 3kW मोटर के साथ कनेक्ट किया है जो 54Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस ई-बाइक में 156 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज भी मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 85KMPH है। इसकी कीमत 1.24 लाख रुपए है।

25

Ultraviolette F77
अल्ट्रावॉयलेट F77 Recon में कंपनी 29kW का इलेक्ट्रिक मोटर दे रही है। यह 95 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटे की है। 10.5kWh का बड़ा बैटरी पैक के साथ यह आती है।  307 किमी की IDC यानी इंडियन ड्राइविंग साइकिल प्रमाणित रेंज मिलती है। बाइक की कीमत 3.80 लाख रुपए है।

35

Tork Kratos 
इस इलेक्ट्रिक बाइक में इन हाउस निर्मित Axial Flux मोटर को लगाया गया है, जो 7.5kW और 27Nm का पीक आउटपुट देने में सक्षम है। इसे 4kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ कनेक्ट किया गया है। इसकी रेंज 120 किमी की है और 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी प्राइस 1.22 लाख रुपए है।
 

45

Kridn Electric Bike
क्रिडन इलेक्ट्रिक बाइक में 3 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 110 किलोमीटर तक जा सकता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटे की है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपए है।

55

Oben Rorr
ओबेन रोर में कंपनी ने 10kW फ्रेम-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। इसे 4.4kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक से कंपनी ने जोड़ा है। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 KMPH है। सिर्फ 3 सेकंड में ही 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ लेती है। फुल चार्ज में इसे 200 किलोमीटर तक ले जा सकते हैं। इसे आप 1.02 लाख रुपए में घर ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
ओला, एथर, बजाज और हीरो से मुकाबला करने आ गया यामाहा का नया स्कूटर, लुक, इंजन, फीचर्स में कर देगा सबकी छुट्टी !

सिंगल चार्ज में 100-200KM तक रेंज, 1.5 लाख कीमत, ये हैं 5 सबसे बेस्ट Electric Bikes

 

Recommended Stories