Royal Enfield जैसा लुक, धांसू स्टाइल...तस्वीरों में देखें भारत की टॉप 5 Cruiser Bikes

ऑटो डेस्क : Royal Enfield जैसा लुक और धांसू स्टाइल वाली क्रूजर बाइक खरीदना चाहते हैं तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं उन बाइक्स की लिस्ट, जो सबसे बेहतर और सबसे खास हैं। तस्वीरों में देखें फीचर्स, माइलेज और प्राइस..

Satyam Bhardwaj | Published : Mar 18, 2023 8:45 AM IST

15

Jawa Perak
यह एक सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 343cc इंजन से लैस बाइक है। इसका इंजन 30bhp और 31Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ रही है। डार्क और क्लासी कलर में इस बाइक को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,11,368 रुपए है।

25

Royal Enfield Bullet 350
यह भारत में मिलने वाले सबसे बेस्ट क्रूजर में से एक है। इसमें 346cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है। इससे 19.8bhp और 28Nm का टार्क जेनरेट होता है। इसकी कीमत 1,50,893 रुपए है।

35

Jawa 42
यह बाइक भी जबरदस्त लुक के साथ आती है। इसमें डुअल-चैनल और सिंगल-चैनल ABS है। 294.72CC का इंजन लगा है। यह 26.84 Nm टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। बाइक में 1369mn का व्हीलबेस मिलता है। इसकी कीमत 1,74,573 रुपए है। 

45

Jawa standard
Jawa में Mahindra Mojo का इंजन लगाया गया है। इसे रेट्रो स्टाइल क्रूजर की तरह अलग से ट्यून किया गया है। Jawa 300 वैरिएंट के बेस पर डुअल चैनल और सिंगल चैनल ABS से साथ आ रही है। इसमें 294.72 CC का इंजन लगा है। इसकी मैक्सिमम पावर 20.1kW है और यह 26.84Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन्स ब्लैक, मरून और ग्रे में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1,83,648 रुपए है।

55

Bajaj Avenger Cruise 220
लंबी विंडशील्ड और लो स्लंग सीट के साथ क्लासिक क्रूजर खरीदना चाहते हैं तो यह बाइक सबसे बेस्ट है। इसमें 220cc इंजन, सिंगल सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड DTS-i इंजन लगा है। यह 19bhp और 17.5Nm का पीक टॉर्क देता है। यह बाइक 53 किलोमीटर का माइलेज देती है। यह सिंगल चैनल ABS से लैस है। इसकी कीमत 1,38,999 रुपए है।

इसे भी पढ़ें
बेहतर लुक और जबरदस्त माइलेज...नए अवतार में आ रही बजाज की यह बाइक, Photos

BMW की कार तो देखी होगी अब बाइक भी देख लें, किलर लुक, धांसू फीचर्स, कीमत इतनी कि आ जाए एक लग्जरी SUV

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos