1 लाख से कम बजट में घर लाना चाहते हैं बाइक? ये 5 में से एक पूरा कर सकता है सपना

Published : Aug 02, 2025, 09:00 PM IST

Bikes Under 1 Lac in India: 1 लाख के भीतर आप जबरदस्त माइलेज और धांसू फीचर्स वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 बाइक्स आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं। इसमें Hero से लेकर Bajaj तक की गाड़ियां मिलेंगी। 

PREV
16
1 लाख से कम वाली 5 बाइक्स

अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, जो 1 लाख रुपए से कम में दमदार माइलेज, स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतर कॉम्बिनेशन दे, तो ये 5 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। ये बाइक्स न केवल पॉकेट फ्रेंडली है, बल्कि लुक्स और फीचर्स भी कमाल के हैं।

26
Hero Splendor Plus

हीरो स्पलेंडर प्लस कॉमन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। इसमें 97.2cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 70 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखता है। इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट, ट्यूबलेस टायर्स और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,121 रुपए है।

36
Honda SP 125

Honda SP 125 स्टाइल और फ्यूल एफिशियंसी का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें 124cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 60 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। इसमें एलईडी हेडलाइट, साइलेंट स्टार्ट स्विच और एनालॉग क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 90,000 रुपए से शुरू हो जाती है।

46
Hero Xtreme 125R

कम बजट में स्पोर्टी बाइक की खोज में हैं, Hero Xtreme 125R बेहतर विकल्प बन सकती है। इसमें 125cc का एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह बाइक 60 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखती है। इसके साथ 10 लीटर फ्यूल टैंक LED लाइट्स और डिजिटल डिस्प्ले मिलते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको 99,426 (शुरुआती एक्स शोरूम कीमत) रुपए देने होंगे।

56
Bajaj Pulsar 125

इस सूची में चौथे नंबर पर Bajaj Pulsar का नाम आता है, जिसमें 124.4cc का इंजन मिलता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह बाइक 51 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। इस बाइक में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका वजन 140 किलोग्राम है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82,207 रुपए है।

66
TVS Raider 125

यह मोटरसाइकिल युवाओं को आकर्षित करने के लिए लॉन्च हुई है। इसमें पावर और ईको जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका वजन 130 kg और ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। यह बाइक 56 kmpl माइलेज देती है। इसे खरीदने के लिए आपको 85,178 (शुरुआती एक्स शोरूम कीमत) रुपए देने होंगे।

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Photos on

Recommended Stories