BMW G 310 RR तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च, दमदार हैं फीचर्स, जानें कीमत

Published : Aug 03, 2024, 04:09 PM ISTUpdated : Aug 03, 2024, 04:18 PM IST
BMW G 310 RR

सार

BMW G 310 RR तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मैटेलिक ब्लू, फेयरिंग रेड और व्हाइट में बोल्ड ग्राफिक्स में शामिल हैं। हालांकि, इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक की कीमत 3 लाख 5 हजार रुपए है।

ऑटो डेस्क.  BMW मोटर्स का नया मॉडल G 310 RR अब नए कलर ऑप्शन में लॉन्च हो रही है। अब वह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मैटेलिक ब्लू, फेयरिंग रेड और व्हाइट में बोल्ड ग्राफिक्स में शामिल हैं। हालांकि, इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक की कीमत 3 लाख 5 हजार रुपए है। साथ इसमें कोई नए फीचर्स एड नहीं किए गए है।

BMW G 310 RR के स्पेसिफिकेशन

BMW G 310 RR में 313 CC सिंगल-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका RPM 9,700 है, जिसका पावर 33.52 BHP है। इसका पीक टॉर्क 25.3 Nm देता है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 160 KMPH है। इस बाइक का वजन 90% लिक्विडिटी के साथ 174 किलोग्राम है। इस बाइक का माइलेज 30.3KMPL है। 

 

 

BMW G 310 RR के फीचर्स है शानदार

BMW G 310 RR बाइक कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें 5 इंच की वर्टिकल फुल-कलर TFT स्क्रीन दी गई है। वहीं, इसमें ABS और चार राइडिंग मोड दिए गए है। इसमें ट्रैक, स्पोर्ट, रेन और अर्बन मोड शामिल है। इस बाइक में फुल LED लाइटिंग के साथ USD फोर्क और पीछे की तरफ प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक भी दिया गया है।

इन बाइक्स से है सीधी टक्कर

BMW G 310 RR को तमिलनाडु के होसुर के TVS के प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाता है। यह TVS अपाचे RR 310 पर आधारित है। इस बाइक का मुकाबला Suzuki Gixxer SF 250, Hero Karizma XMR और KTM RC 390 से हैं। 

यह भी पढ़ें…

Royal Enfield का अपडेटेड मॉडल अगस्त में होगा लॉन्च, जानें पहले से कितनी खास

BMW CE 04 : 14 लाख के इलेक्ट्रिक स्कूटर की 14 खूबियां, 130KM रेंज, तूफान सी तेजी

PREV

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स