BMW CE 04 : 14 लाख के इलेक्ट्रिक स्कूटर की 14 खूबियां, 130KM रेंज, तूफान सी तेजी

Published : Jul 24, 2024, 07:00 PM IST
BMW CE 04

सार

BMW के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 की डिलीवरी भारत में सितंबर 2024 से होगी। इस ई-स्कूटर का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है। इसे जबरदस्त खूबियों से लैस किया गया है। इसकी कीमत थार-स्कॉर्पियों से भी ज्यादा है।

ऑटो डेस्क : देश में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बुधवार, 24 जुलाई को लॉन्च कर दिया गया। यह जर्मन ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी BMW Motorrad का भारतीय मार्केट में पहला ई- स्कूटर है। इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम BMW CE 04 है। इसे इंडियन मार्केट में बिल्ट-इन यूनिट के तौर पर बेचा जाएगा। इस स्कूटर की कीमत टाटा पंच, स्कॉर्पियो और थार जैसी गाड़ियों से भी ज्यादा है। देश में महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.35 रुपए, महिंद्रा स्कॉर्पियो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.62 रुपए और टाटा पंच 6.13 रुपए से लेकर 10.20 लाख रुपए तक में आती है। वहीं, BMW CE 04 की एक्स-शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपए रखी गई है। सितंबर 2024 से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। यहां जानिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 14 खूबियां...

BMW CE 04 की खूबियां

  1. BMW CE 04 भारत का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
  2. ई-स्कूटर का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें फंक्शनैलिटी और एस्थेटिक्स का कॉम्बिनेशन कंपनी ने दिया है।
  3. बीएमडब्यू सीई 04 में 8.5 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज देता है।
  4. BMW CE 04 स्कूटर एक कॉम्पलीमेंट्री 2.3 kW होम चार्जर के साथ मार्केट में आएगा, जिसे 0–80% चार्ज होने में 3.30 घंटे का वक्त लगेगा। इसमें ऑप्शनल BMW वॉलबॉक्स चार्जर भी मिलेगा।
  5. भारतीय बाजार में CE 04 सबसे ज्यादा पावर देने वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा।
  6. BMW के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड-कूल्ड, परमानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 42 हॉर्सपावर और 62 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  7. CE 04 की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। 2.6 सेकंड में यह स्कूटर 50 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है।
  8. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के मैकेनिकल्स को बाइंड करने वाला सिंगल पीस ट्यूबलर स्टील मेन फ्रेम है।
  9. बीएमडब्यू के इस स्कूटर में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड तौर पर कंपनी ने दिया है।
  10. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट साइड डबल डिस्क ब्रेक और बैक साइड सिंगल डिस्क है।
  11. CE 04 में ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और 3 राइडिंग मोड (इको, रेन और रोड) है।
  12. ई-स्कूटर में ऑप्शनल कंफर्ट पैकेज के साथ राइडर, हीटेड ग्रिप्स और बैकरेस्ट कंफर्ट सीट ऐड कर सकते हैं।
  13. स्कूटर में BMW डायनेमिक पैकेज राइडिंग मोड प्रो, हेडलाइट प्रो, एबीएस प्रो, अडेप्टिव हेडलाइट्स, डेटाइम राइडिंग लाइट दे रहा है।
  14. BMW CE 04 में स्टैंडर्ड तौर पर LED लाइटिंग, फ्लोटिंग सिंगल-पीस, 15-इंच अलॉय व्हील दिया गया है। 10.25-इंच TFT कलर स्प्लिट स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है।

इसे भी पढ़ें

घर बैठे ऑर्डर करें पल्सर, डोमिनार या एवेंजर, बचाएं कई हजार, गजब है ऑफर

 

सिर्फ महीने में 5 हजार रुपए देकर उठा लाइए कार, कीमत मोटरसाइकिल के बराबर

 

 

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल