
ऑटो डेस्क. भारतीय बाजार में BMW R 13 GS लॉन्च हुई है। लेकिन भारत में BMW इसे अलॉय व्हील्स के साथ नहीं बेची जाएगी। इसकी जगह इसके मॉडल में सिर्फ ट्यूबलेस टायर में लिपटे स्पोक व्हील्स के साथ ही बेची जाएगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख 95 हजार रुपए पर लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें की इसके पिछले मॉडल BMW R 1250 GS की तुलना में नए मॉडल की कीमत 40 हजार ज्यादा हैं। कंपनी ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ये गाड़ी इस महीने के आखिर तक मिलने लगेगी।
जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
BMW R 1300 GS का वजन 237 KG है। यह BMW R 1250 GS से 12 KG कम है। इसका पेट्रोल टैंक 19 लीटर का है। साथ ही इसमें कई सारी सुविधाएं मिलती है। BMW R 1300 GS को डायनामिक और कम्फर्ट पैकेज है। ये एडाप्टिव LED, हैंडलैंप यूनिट, नकल गार्ड एक्सटेंडर, GPS डिवाइस के लिए माउंटिंग, पैनियर माउंट और क्रोम-आउट एग्जॉस्ट हेडर पाइप के साथ मिलती है। इसमें चार राइड मोड है, जिसमें हिल स्टार्ट, ब्रेक असिस्ट, कीलेस फंक्शनलिटी, हीटेड ग्रिप्स और टायर प्रेशर कंट्रोल शामिल है।
इंजन भी है मजबूत
BMW R 1300 GS में इंजन ज्यादा पावरफुल है। इसमें 1300CC का बड़ा ट्विन इंजन दिया गया है। ये पावरट्रेन 7,750 RPM है। वहीं, 149 Nm टॉर्क मिलता है। इसे साफ्ट ड्राइव के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें…
Spelendor का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, फीचर्स है शानदार और माइलेज भी दमदार, जानें कीमत
कितनी दमदार होगी देश की पहली CNG मोटरसाइकिल, यहां जानें पांच खूबियां
Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi