Honda cruiser bike का बदल गया रंग-रूप, देखें इसके बेमिसाल फीचर्स और दमदार इंजन की खूबियां

Updated Rebel 500 में नए कलर ऑप्शन दिए जा रहे हैं। cruiser  मोटरसाइकिल पर Pearl Organic Green का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसे मौजूद मैट जीन्स ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और मैट एक्सिस ग्रे पेंट स्कीम के साथ सेल किया जाएगा। इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2021 7:43 AM IST / Updated: Nov 30 2021, 10:52 AM IST

ऑटो डेस्क।  होंडा की बाइक्स भारत में खासी पसंद की जाती हैं। इसके क्रूजर मॉडल की दीवानी तो पूरी दुनिया है। होंडा रेबल क्रूजर के 3 मॉडल- रेबल 250, रेबल 500, रेबल 1100 मार्केट में उपलब्ध हैं। वहीं अब होंडा  अपने इस क्रूजर मोटरसाइकिल की सीरीज में इजाफा कर रही है। होंडा ने अपने न्यू एडिशन क्रूजर बाइक होंडा रेबल 500, रेबल 1100 को नए अपडेट के साथ पेश किया है।

2022 होंडा रेबल क्रूजर में मिलेगा नया कलर ऑप्शन
अपडेटेड रिबेल 500 में नए कलर ऑप्शन दिए जा रहे हैं। क्रूजर मोटरसाइकिल पर पर्ल ऑर्गेनिक ग्रीन का ऑप्शन दिया जा रहा है। नए कलर ऑप्शन को इस समय मौजूद मैट जीन्स ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और मैट एक्सिस ग्रे पेंट स्कीम के साथ सेल किया जाएगा। बता दें कि न्यू एडिशन क्रूजर बाइक होंडा रेबल 500, का केवल पेंट ऑप्शन ही बदला गया है। इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

फ्लैगशिप रिबेल 1100 भी आएगी नए लुक में
होंडा के फ्लैगशिप रिबेल 1100 में भी नए रंग ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। ये शानदार बाइक अब आकर्षक पर्ल स्टैलियन ब्राउन में पेश की गई है। इस बाइक को स्पोर्टी ड्यूल-टोन देने के लिए इसे ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स से पेंट किया गया है, इससे इसका लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव हो गया है।   इस बाइक में भी केवल पेंट ऑप्शन ही बदला गया है। इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। 

471cc  का दमदार  इंजन
2022 होंडा रेबल 500 क्रूजर बाइक 471cc इंजन के साथ आती है।  ये 47 bhp की पॉवर जेनरेट करती है। वहीं होंडा रेबल 1100 के इंजन की बात करें तो, यह क्रूजर भी पहले की तरह 1100cc पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आता है। रेबल 500 के फ्रंट व्हील और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है जिसके साथ सिंगल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है। वहीं रेबल 100 सीसी के  फ्रंट व्हील और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है जिसके साथ ड्यूल चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया है।

भारत में लॉन्चिंग की डेट तय नहीं 
2022 होंडा रिबेल 1100 के को कब तक भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा, इसकी जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है, वहीं 2022 रेबल 500 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल देश में महंगी बाइक्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में होंडा अपनी इन बाइक्स को जल्द ही भारत के बाजारों में उतार सकती है। 
ये भी पढ़ें-
RENAULT इस SUV पर दे रहा 2.5 लाख रुपये तक के BENEFITS, 7 सीटर कार पर 60 हजार का DISCOUNT, देखें डिटेल
Royal Enfield की Scram 411 होगी सबसे किफायती मोटरसाइकिल, bike lovers को इस तारीख का है बेसब्री से
New Generation Brezza का लुक आया सामने, Instagram पर शेयर की गई तस्वीरें, देखें इसके फीचर्स
XUV400 लाने की तैयारी कर रही Mahindra, 8 EV समेत 13 नए Vehicle करेगी लॉन्च
Government policy के तहत नए वाहन की खरीद पर मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का Discount, देखें पूरी

Share this article
click me!