₹75000 दाम 65 का माइलेज, Hero की धांसू फीचर्स वाली बाइक देख घर लाने का बना लेंगे प्लान

Published : Jun 28, 2025, 11:37 AM ISTUpdated : Jul 13, 2025, 09:24 AM IST
hero classic 125

सार

हीरो की नई क्लासिक 125 बाइक रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का मिश्रण है। दमदार माइलेज और आकर्षक डिज़ाइन के साथ, यह रॉयल एनफील्ड की याद दिलाती है। जानिए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खासियत।

Hero Classic 125: भारत की सबसे पॉपुलर बाइक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प मार्केट में एक से बढ़कर एक शानदार बाइक्स लॉन्च कर रही है। इसी में उनकी नई पेशकश Hero Classic 125 ने मार्केट में धूम मचा दी है। कंपनी ने इस बाइक से उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की है, जो रेट्रो और मॉडर्न लुक को पसंद करते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने बेजोड़ माइलेज और आधुनिक फीचर्स का भी ध्यान रखा है। पहली बार देखने पर यह आपको रॉयल एनफील्ड जैसा एहसास देगा। चलिए इसकी पूरी खासियत के बारे में जानते हैं।

Hero Classic 125 इंजन

Hero Classic 125 बाइक 124.7cc का सिलेंडर और एयर कूल्ड इंजन के साथ आया है। यह इंजन 9 bhp की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर (NM) टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। इसका इंजन BS6 रूल्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से यह पूरी तरह लैस है। स्टार्टिंग के लिए किक और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्प दिए गए हैं।

Hero Classic 125 माइलेज

Hero Classic 125 के माइलेज को लेकर सबसे ज्यादा आपके मन में सवाल होंगे। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 60 से 65 km/l तक की माइलेज देने में सक्षम है। यह सड़क की स्थिति पर भी काफी ज्यादा निर्भर करती है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ऐसे में लॉन्ग ड्राइव भी आसान है। अच्छी लुक के साथ दमदार माइलेज चाहने वालों के लिए यह बेस्ट विकल्प है।

Hero Classic 125 स्पेसिफिकेशन

Hero Classic 125 बाइक में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी है। इसका रेट्रो लुक, क्रोम फिनिश, क्लासिक स्टाइल सीट और राउंड हैडलैंप इसे एक शानदार बाइक बनाता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल एनालॉग क्लस्टर, सिंगल चैनल, ABS और ट्यूबलेस टायर जैसी सुविधाएं मिलती है। इसका वेट 140 केजी है, जो राइडिंग में स्टेबिलिटी प्रदान करता है।

Hero Classic 125 प्राइस

हीरो क्लासिक 125 बाइक के प्राइस की बात करें, तो भारत में यह 75,000 से 85,000 रुपए (एक्स शो रूम) तक है। हालांकि, कीमत और वेरिएंट्स शहरों के हिसाब से अलग भी हो सकते हैं। इसमें आपको ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक मिलते हैं। यह बाइक की कीमत को प्रभावित करते हैं।

 

 

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल