1.75 लाख कीमत 48 का माइलेज, सिर्फ ₹2770 में घर लाएं Yamaha की धांसू फीचर्स वाली बाइक

Published : Jun 27, 2025, 11:51 AM IST
Yamaha XSR 155

सार

Yamaha XSR 155 रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन के साथ मार्केट में धमाल मचा रही है। 45-48 km/l माइलेज और एडवांस फीचर्स इसे खास बनाते हैं। जानें कीमत, EMI और स्पेसिफिकेशन।

Yamaha XSR 155: भारतीय बाजारों में बाइक कंपनियां एक से बढ़कर एक लुक वाली धांसू बाइक्स लॉन्च कर रही है। युवाओं को ज्यादातर ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मॉडर्न डिजाइन के साथ बाइक सड़कों पर उतार रही हैं। ऐसा ही कुछ New Yamaha XSR 155 के साथ है। इस दमदार रेट्रो मॉडर्न बाइक ने मार्केट में धमाल मचा दिया है। वीकेंड और डेली ड्राइव के लिए यह एक नंबर ऑप्शन है। यह गाड़ी एडवांस फीचर्स, स्टाइलिश लुक और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू से लैस है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yamaha XSR 155 इंजन

इस नई यामाहा बाइक की इंजन पर नजर डालें, तो इसमें 155cc का सिंगल सिलेंडर और लिक्विड कूल इंजन लगाया गया है। यह VVA टेक्नोलॉजी के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 19.3 PS की ताकत और 14.7 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा स्लीपर क्लच और एसिस्ट भी आता है।

Yamaha XSR 155 माइलेज

Yamaha XSR 155 माइलेज के मामले में भी शानदार है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह बाइक 45 से 48 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। 10 लीटर फ्यूल टैंक होने के कारण करीब 480 किलोमीटर तक रेंज देती है।

Yamaha XSR 155 डिजाइन

इसके अलावा डिजाइन पर नजर डालें, तो Yamaha XSR 155 रेट्रो रेसर स्टाइल पर बना हुआ है। इसमें राउंड हेडलाइट, ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और क्लीन बॉडीवर्क मिलता है। इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए विंटेज रेसिंग ग्रीन, Brushed Titanium और मैटालिक ब्राउन जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा एक टक एन रोल सीट और क्लीन साइड पैनल भी लगाया हुआ है।

Yamaha XSR 155 स्पेसिफिकेशन

इस बाइक में डिजिटल LCD & TFT डिस्प्ले लगाया गया है, जो ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन और कनेक्टिवटी जैसी इंपॉर्टेंट चीजों के बारे में आसानी से जानकारी देती है। इसके अलावा LED हेडलाइट और टेललाइट भी लगाया गया है। USB पोर्ट चार्जिंग भी लगा हुआ है। सेफ्टी के दृष्टिकोण से ABS लगा हुआ है। साथ ही, स्लीपर क्लच का सपोर्ट भी मिलता है।

Yamaha XSR 155 प्राइस और EMI

इस नई Yamaha XSR 155 बाइक की कीमत अनुमानित 1.75 से 1.85 लाख रुपए (एक्स शो रूम) रखी गई है। इसके अलावा आप इसे फाइनेंस पर घर लाना चाहते हैं तो उसके लिए भी इंतजाम है। यदि आप 1.35 लाख का लोन 8.5 प्रतिशत ब्याज दर 60 मंथ के लिए लेते हैं, तो उसके लिए लगभग 2,770 रुपए मंथली EMI देना पड़ेगा।

 

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Affordable Bikes: कम कीमत में शानदार माइलेज देने वाली भारत की भरोसेमंद Bikes
Bullet को टक्कर देने आई नई Keeway V302C! नया रंग और दमदार लुक ने मचाई हलचल