भूल जाएंगे दूसरी बाइक, 70 हजार के अंदर आ रही धांसू फीचर्स वाली Rajdoot, जानें लॉन्च डेट और EMI प्लान

Published : Jun 26, 2025, 11:45 AM IST
Rajdoot 350 2025

सार

पुरानी पॉपुलर बाइक कंपनी राजदूत भारतीय बाजारों में New Rajdoot 350 2025 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें दमदार फीचर्स, जबरदस्त माइलेज के साथ कई सारे मॉडर्न चीजें शामिल होंगी। कम बजट वाले लोगों के लिए यह बेस्ट विकल्प बन सकता है। 

New Rajdoot 350 2025: बाइक लवर्स के लिए इस समय काफी मौज है। इसके पीछे का मुख्य कारण है कि कंपनियां एक से बढ़कर एक दमदार और शानदार लुक वाली बाइक्स मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। यदि आपको भी दमदार माइलेज, शानदार फीचर्स और सेफ्टी वाली बाइक की तलाश है तो New Rajdoot 350 2025 आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकता है। चलिए हम आपको इस बाइक की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, माइलेज, लॉन्च डेट और EMI प्लान जैसी जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं।

भारतीय बाजारों में Rajdoot ब्रांड ने एक बार फिर से वापसी करके धमाल मचा दिया है। New Rajdoot 350 को न्यू जेनरेशन को नजर में रखते हुए बनाया गया है। गाड़ी का रेट्रो लुक कमाल का है। इसमें जो मॉडर्न टच जोड़ा गया है। इसके पीछे यूथ को टारगेट करना है। स्टील बॉडी, गोल हैडलाइट और मजबूत फ्रेम इसे दमदार बनाता है। गांव की सड़कों के लिए चौड़ा टायर्स और बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस इसमें दिया गया है।

New Rajdoot 350 2025 माइलेज

नई Rajdoot बाइक की माइलेज की बात करें, तो कंपनी की दावे के मुताबिक यह 65 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। लंबी दूरी पर डेली ड्राइव करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके अलावा गांव और शहर में घूमने वाले लोगों के लिए भी बेस्ट है। कंपनी के टेस्ट में यह 60 से 65 किमी तक माइलेज दे रहा है।

New Rajdoot 350 2025 इंजन

राजदूत कंपनी ने इस नई बाइक को लेटेस्ट अपडेट किया है। इसमें ओल्ड इंजन को मॉडर्न BS6 टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। देखिए इसके स्पेसिफिकेशन

  • इंजन की कैपेसिटी- 346cc
  • माइलेज- 65 km/l
  • गियरबॉक्स- 5 स्पीड मैन्युअल
  • ब्रेक सिस्टम- फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम
  • फ्रेम- ट्यूबलर स्टील
  • सस्पेंशन- टेलीस्कोपिक फ्रंट, ड्युअल रियर शॉकर

New Rajdoot 350 2025 फीचर्स और रिव्यू

  • क्लासिक राउंड हेडलाइट्स
  • एनालॉग मीटर कंसोल
  • चौड़े टायर्स
  • दमदार एग्जॉस्ट साउंड
  • रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का मिश्रण

New Rajdoot 350 2025 प्राइस

आम जनता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक की कीमत निर्धारित कि है। भारतीय मार्केट में अनुमानित 69,000 रुपए (एक्स शो रूम) हो सकती है। इस कीमत पर इतनी फीचर्स के साथ बाइक मिलना भारतीय बाजारों में आसान नहीं है।

New Rajdoot 350 2025 लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से इसे लॉन्च करने को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई से सितंबर के बीच New Rajdoot 350 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इसे लेकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है। डीलरशिप और ट्रायल फेज में इसे देखा जा चुका है।

New Rajdoot 350 2025 EMI Plan

कम बजट वाले लोगों के लिए इस New Rajdoot 350 बाइक पर EMI की सुविधा भी दी जाएगी। सिर्फ 5,000 रुपए के डाउनपेमेंट पर आप इसे खरीद सकते हैं। प्लान के अंतर्गत लगभग 21,00 से 25,00 तक मंथली किस्त पर इसी खरीदा जा सकता है।

 

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल