1 लीटर में 70 किलोमीटर चलती है Hero की ये बाइक, कीमत देख दौड़ पड़ेंगे खरीदने

Published : Jul 11, 2025, 04:48 PM IST
Hero HF Deluxe 2025

सार

Hero HF Deluxe 2025 भारत में मोस्ट अफोर्डेबल बाइक मानी जाती है। Splendor रेंज के बाद कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। मई महीने में इसे 1 लाख से अधिक लोगों के खरीदा। आईए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं। 

Automobile Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मोटरसाइकिल कंपनी हीरो ने धमाका मचा रखा है। कंपनी की HF Deluxe 2025 एक पॉप्युलर और किफायती कम्यूटर बाइक है। मई महीने में कंपनी की इस बाइक को 1,07,768 ग्राहकों ने परचेस किया। बीते साल की अवधि में यह काफी ज्यादा है। साल 2024 में महीने में इस मॉडल को 87,143 लोगों ने खरीदा था।

Hero HF Deluxe 2025 कीमत

Hero HF Deluxe 2025 की कीमत पर नजर डालें, तो दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,988 रुपए से लेकर 70618 रुपए तक है। इस दमदार माइलेज वाली बाइक की ऑन रोड प्राइस 70,508 रुपए है। इस गाड़ी को कंपनी सेल्फ और किक स्टार्ट वेरिएंट में सेल करती है।

Hero HF Deluxe 2025 इंजन और क्षमता

Hero HF Deluxe 2025 के इंजन को काफी पावरफुल बनाया गया है। इसमें 97.2 सीसी, एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 8.02 PS की पावर और 8.5 NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। किसके साथ 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन किसी सुविधा मिल जाती है। सिटी में स्मूथ रीडिंग के लिए यह बाइक काफी बेस्ट ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- Royal Enfield से ज्यादा पावरफुल बन गई Bajaj की ये धांसू बाइक, फीचर्स देख हिल जाएगा दिमाग

Hero HF Deluxe 2025 माइलेज

Hero HF Deluxe 2025 क्लेम्ड माइलेज लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब है। यह इस सेगमेंट में सबसे फ्यूल एफिशिएंट मामलों में आगे है। इसमें आपको 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका मतलब है कि एक बार इसकी टंकी फुल करवाने के बाद 700 किलोमीटर तक आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

Hero HF Deluxe फीचर्स

Hero HF Deluxe वेरिएंट के आधार पर USB चार्जिंग पोर्ट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (स्पीडोमीर, ट्रिपमीटर और ओडोमीटर), सिंगल सीट टाइप, ट्यूबलेस टायर्स और अलॉय व्हील्स, ड्रम ब्रेक, पासिंग स्विच, पैसेंजर फुट रेस्ट और लो फ्यूल इंडिकेटर लैंप जैसे फीचर्स आपको मिलते हैं।

  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • सिंगल सीट टाइप
  • ट्यूबलेस टायर्स
  • अलॉय व्हील्स
  • ड्रम ब्रेक (रियर और फ्रंट)
  • पासिंग स्विच
  • पैसेंजर फुट रेस्ट
  • लो फ्यूल इंडिकेटर लैंप

ये भी पढ़ें- ₹76000 का स्कूटर 55 का माइलेज, कम सैलरी वालों के लिए बेस्ट है Honda की ये स्कूटर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स