Honda CB125 Hornet vs Hero Xtreme 125R: इंजन, लुक और फीचर्स के मामले में कौन सबसे दमदार?

Published : Jul 29, 2025, 10:09 AM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 11:13 AM IST
Honda CB125 Hornet vs Hero Xtreme 125R

सार

Honda CB125 Hornet vs Hero Xtreme 125R: होंडा कंपनी ने 125cc सेगमेंट बाइक में Hero Xtreme 125R को टक्कर देने के लिए अपनी नई बाइक लाने जा रही है। दोनों में दमदार इंजन, शानदार पर्फॉर्मन्स और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: टू-व्हीलर सेक्टर में होंडा कंपनी 125cc सेगमेंट में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत करने के लिए नई 125सीसी बाइक Honda CB125 Hornet लॉन्च करने वाली है। इंडियन मार्केट में इस बाइक की सीधी टक्कर पहले से मौजूद Hero Xtreme 125R से होगी। दोनों मोटरसाइकिलें अपने सेगमेंट में शानदार स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती हैं। अगर आप भी 125cc स्पोर्टी बाइक घर लाने की सोच रहे हैं, तो आइए हम जानते हैं कि दोनों में से कौन-सी बाइक आपके लिए बेस्ट होगी।

Honda CB125 Hornet इंजन और क्षमता

Honda CB125 Hornet बाइक में 123.94cc, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगाया गया है, जो 11 bhp पावर और 11.2 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। यह बाइक 5.6 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

Hero Xtreme 125R इंजन और क्षमता

Hero Xtreme 125R बाइक में 124.7cc, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगाया गया है, जो 11.4 bhp पावर और 10.5 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। यह बाइक 5.9 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- धड़ल्ले से बिक रही Royal Enfield की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल... सिर्फ ₹40000 डाउन पेमेंट पर ला सकते हैं घर

Honda CB125 Hornet डिजाइन और डायमेंशन

Honda CB125 Hornet बाइक के डिजाइन और डायमेंशन पर नजर डालें तो लंबाई 2015 mm, चौड़ाई 783 mm और ऊंचाई 1087 mm है। इस गाड़ी का कर्व वेट 124 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर फ्यूल टैंक लगाया गया है।

Hero Xtreme 125R डिजाइन और डायमेंशन

Hero Xtreme 125R बाइक के डिजाइन और डायमेंशन पर नजर डालें तो लंबाई 2009 mm, चौड़ाई 794 mm और ऊंचाई 1051 mm है। इस गाड़ी का कर्व वेट 136 किलोग्राम है और इसमें 10 लीटर फ्यूल टैंक लगाया गया है। इसके अलावा गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है।

Honda CB125 Hornet ब्रेक्स और टायर्स

Honda CB125 Hornet में फ्रंट 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 140mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) फीचर भी मिलता है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में आती है- 240 mm डिस्क ब्रेक (CBS) और 276 mm डिस्क ब्रेक (ABS)। टायर साइज की बात करें, तो फ्रंट में 80/100-17 और रियर में 110/80-17 टायर मिलते हैं।

Hero Xtreme 125R ब्रेक्स और टायर्स

Hero Xtreme 125R में टायर साइज की बात करें, तो फ्रंट में 90/90-17 और रियर में 120/80-17 टायर्स मिलते हैं, जो सड़क, ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिहाज से बेहतर है।

Honda CB125 Hornet फीचर्स

Honda CB125 Hornet में फुल LED लाइटिंग, 4.2 इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टीविटी, Honda RoadSync ऐप सपोर्ट, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Hero Xtreme 125R फीचर्स

Hero Xtreme 125R बाइक में ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला नेगेटिव LCD डिस्प्ले मिलता है, लेकिन Honda CB125 Hornet की तरह ऐप बेस्ड कनेक्टिविटी नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें- Honda Shine 100 DX vs Hero HF Deluxe Pro: इंजन, कीमत और फीचर्स के मामले में कौन दमदार?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स