Royal Enfield Scram 411 की लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी, हिमालयन एडीवी की मिलेंगी ये खूबियां

 लीक हुई जानकारी के मुताबिक अब इसमें फ्रंट और रियर में डेडिकेटेड रैक नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तनों में 21 इंच की  की तुलना में 19 इंच के छोटे फ्रंट व्हील दिए जाएंगे है, जो वर्तमान में हिमालयन में दिए जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 8:50 AM IST / Updated: Feb 10 2022, 03:26 PM IST

ऑटो डेस्क।  रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 के भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले नए मॉडल के आधिकारिक ब्रोशर दस्तावेज अब ऑनलाइन लीक हो गए हैं। स्क्रैम 411 मूल रूप से बहुत लोकप्रिय हिमालयन एडीवी का एक टोंड-डाउन वेरिएंट होने जा रहा है। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, स्क्रैम 411 को बेहतर हाईवे क्रूज़िंग क्षमताओं के साथ हिमालयन का अधिक उन्नत वेरिएंट कहा जा रहा है। यह हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल का अधिक रोड-बायस्ड वर्जन (road-biased version) होगा।
 

अगले महीने हो सकती है लॉन्च

Latest Videos

जबकि पहले, स्क्रैम 411 का लॉन्च फरवरी में होने वाला था, अब इसे मार्च'22 तक बढ़ा दिया गया है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक अब इसमें फ्रंट और रियर में डेडिकेटेड रैक नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तनों में 21 इंच की  की तुलना में 19 इंच के छोटे फ्रंट व्हील दिए जाएंगे है, जो वर्तमान में हिमालयन में दिए जाते हैं। बुलेट गुरू की दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें संभावित बदलाव दर्शाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें-TESLA के सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस बुलाए 26,681 वाहन, देखें डिटेल

नया डुअल-टोन पेंट थीम
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) स्क्रैम को अब एक नए डुअल-टोन पेंट थीम में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालांकि इस मोटरसाइकिल को परीक्षण के दौरान कई बार सड़कों पर देखा गया है, लेकिन इस बार इसका एक नया रुप रंग देखने को मिला है। नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम की वायरल हुई पिक्स में पहली बार लाल और काले रंग की dual tone paint scheme नजर आई है।  दिखाती हैं।

एडवेंचर बाइक हिमालयन से है इंस्पायर 
स्पाईड प्रोटोटाइप को ड्यूल-टोन रेड-ब्लैक (dual-tone red-black) फ्यूल टैंक को स्पोर्ट करते हुए देखा जा सकता है, वहीं बॉडी के बाकी पैनल ब्लैक पेंट किए हुए हैं। इसमें सर्कुलर हेडलैंप के चारों ओर फ्रंट काउल पर ब्रश एल्यूमीनियम फिनिश को स्पोर्ट किया गया है। यही लेआउट इसके डोनर मॉडल लुक कंपनी की एडवेंचर बाइक हिमालयन में भी नजर आता है। 

ये भी पढ़ें- UP Chunav 2022 : Akhilesh Yadav के कुनबे के पास हर लग्जरी गाड़ी मौजूद, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

RE Scram 411 के फीचर्स
Royal Enfield Scram 411 में लंबी विंडस्क्रीन अप फ्रंट, स्प्लिट सीट्स, स्टैंडर्ड लगेज रैक दिया जाएगा, इसके व्हील छोटे होंगे, 
स्क्रैम 411 के बारे में ये कहा जा रहा है कि इसमें 19 इंच के छोटे फ्रंट व्हील दिए जाएंगे, हिमालयन में 21 इंच के व्हील मिलते हैं। पिछला पहिया  17-इंच का स्पोक व्हील दिया गया है। इसमें कम सस्पेंशन ट्रैवल, सिंगल सीट और रियर पिलर ग्रैब हैंडल दिए जाएंगे। 
 
411cc का इंजन
 स्क्रैम के सेंटर में कंपनी का प्रचलित इंजन 411cc, सिंगल-सिलेंडर यूनिट दिया गया है। ये अधिकतम शक्ति (maximum power) के 24.3 बीएचपी का टार्क जनरेट करता है। यह मोटर 24.3 बीएचपी की पॉवर और 32 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करती है, और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस मोटरसाइकिल के लिए इंजन को डिफरेंट ट्यून कर सकती है। हालांकि ट्रांसमिशन वही रहेगा जो हिमालयन पर पाया जाता है।

ये भी पढ़ें- बाइक लवर्स को दीवाना बना देगी Suzuki की Katana 2022, पावरफुल इंजन, धांसू फीचर्स देखकर अभी कर

 कीमत
 स्क्रैम 411 (Scram 411) की बिक्री पहले फरवरी में शुरु होनी थी, लेकिन अब मार्च 2022  में शुरू हो जाएगी। लॉन्च होने पर, इसकी कीमत लगभग 1.90 लाख (एक्स-शोरूम) के करीब होगी। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत के संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

ये भी पढ़ें- TVS ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, टू व्हीलर के दामों में भारी बढ़ोतरी, देखें कितना हुआ इजाफा

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts