Petrol Diesel Price Today, 13 Dec 2021, पेट्रोल-डीजल के दामों का आज क्या रहा रुख, देखें आपके शहर की स्थिति

Petrol Diesel Price Today, 13 Dec 2021:  देश के चारों महानगरों में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। IOCL से मिली जाानकारी के अनुसार कीमतें आज भी स्थिर हैं।  
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2021 3:33 AM IST / Updated: Dec 13 2021, 09:21 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 13 Dec 2021, बिजनेस डेस्‍क & ऑटो डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) 13 दिसंबर को भी नहीं बदली हैं रही हैं। देश के चारों महानगरों सहित सभी शहरों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिवाली के दिन से आज दिनांक  13 Dec 2021 तक पेट्रोल- डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में बीते एक हफ्ते में क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में जरुर बढ़ोतरी देखने को मिली है। WTI क्रूड ऑयल की कीमत  आज सुबह 72.85 डॉलर प्रति  बैरल रही है। वही बेंट क्रूड ऑयल की कीमत  76.28 डॉलर प्रति बैरल है। देखें आज यानि 13 दिसंबर को आपको पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
 आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23    90.87
पटना              105.92    91.09
कोलकाता       104.67    89.79
चेन्नई              101.40    91.43
बेंगलुरु          100.58     85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़         94.23      80.09
नोएडा           95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर     82.96      77.13

राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल
प्रदेश में लगने वाले वैट (VAT) की  की वजह से राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सबसे कम कीमत पोर्ट ब्लेयर में है जहां पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, अगर डीजल की बात करें तो श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-

Read more Articles on
Share this article
click me!