देश में युवाओं के बीच धूम मचाने आ रही Yamaha की धांसू बाइक, 155cc इंजन के साथ मिलेगा दमदार माइलेज

Published : Jul 23, 2025, 10:39 AM IST
Yamaha mt15 sports

सार

Yamaha MT15 Sports 2025: ऑटोमोबाइल मार्केट में तहलका मचाने के लिए यामाहा दमदार स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बाइक में 155cc का पावरफुल इंजन मिलेगा। यह 45 km/l तक माइलेज दे सकती है। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: टू व्हीलर्स सेक्टर में धूम मचाने और युवाओं की पहली पसंद बनाने के लिए यामाहा ने अपनी एक नई स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च ला रही है। इस बाइक का नाम Yamaha MT15 Sports है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आती है। इसमें आपको पावरफुल इंजन से लेकर दमदार माइलेज और धांसू फीचर्स मिलेंगे। अगर आपको भी एक ऐसी ही स्पोर्ट्स बाइक की तलाश है, तो चलिए इसकी पूरी खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Yamaha MT15 Sports 2025 इंजन और क्षमता

Yamaha MT15 Sports बाइक में 155सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह इंजन 18.1 bhp पावर और करीब 14.1 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

Yamaha MT15 Sports 2025 कितना माइलेज देगी?

155cc पावरफुल इंजन से लैस Yamaha MT15 Sports बाइक माइलेज के मामले में भी काफी दमदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल 45 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें- ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है TVS की ये बाइक? 1 लीटर पेट्रोल में 80 KM... मिलेगा पावरफुल इंजन

Yamaha MT15 Sports 2025 फीचर्स

Yamaha MT15 Sports बाइक में मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको VVA टेक्नोलॉजी, असिस्ट एंड स्लीपर क्लच, फुली LED लाइटिंग, नेगेटिव फुल डिजिटल डिस्प्ले, गियर पोजिशन इंडिकेटर, शिफ्ट लाइट, रियल टाइम माइलेज और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिवटी मिलेगी।

Yamaha MT15 Sports 2025 सेफ्टी फीचर्स

Yamaha MT15 Sports बाइक में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ड्युअल चैनल ABS (ब्रेकिंग के दौरान पहियों को स्लिप होने से बचाने के लिए), ट्रैक्शन कंट्रोल (फिसलने वाले सतहों पर पावर को पहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए) और साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ (बाइक स्टैंड लगे होने पर इंजन स्टार्ट न होने के लिए) जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अच्छी विजिबिलिटी के लिए हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर (सभी LED) मिलते हैं।

Yamaha MT15 Sports 2025 कीमत और लॉन्च डेट

Yamaha MT15 Sports 2025 मॉडल की कीमत पर बात करें, तो इस स्पोर्ट्स बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए हो सकती है। इसके अलावा यह बाइक 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से ऑफिशियल डेट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ ₹72000 में मिलेगी Hero की धांसू मोटरसाइकिल, 80 km माइलेज... ऑफिस जाने वालों के लिए है बेस्ट

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

KTM 390 Adventure Offer: कस्टमर को कंपनी दे रही जबरदस्त न्यू ईयर सरप्राइज
Royal Enfield की इन पॉपुलर बुलेट्स की कीमतों में इजाफा, ये है वजह