Car Discount: मई की तपती गर्मी में Kia अपनी कारों पर 'ठंडी राहत' लेकर आई है। अगर आप भी नई कार लेने का मन बना रहे, तो यह सही समय हो सकता है। कंपनी अपनी लगभग हर कार पर छप्पड़फाड़ डिस्काउंट दे रही है। आप ₹2.70 लाख तक छूट पा सकते हैं। जानिए ऑफर डिटेल्स
मई 2026 में किआ की सबसे प्रीमियम कार Carnival पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। अगर आप इसे खरीदते हैं, तो आप कुल ₹2.70 लाख तक की बचत कर सकते हैं। अपनी पुरानी कार देने यानी एक्सचेंज बोनस के तौर पर ₹2 लाख की मदद मिल रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल है। यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें आलीशान स्पेस और जबरदस्त कंफर्ट चाहिए।
25
Kia Carens Clavis: वारंटी और बचत का डबल धमाका
अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं, जो बजट में भी हो और फीचर्स में भी नंबर-1, तो Carens Clavis पर नजर डालिए। इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1.55 लाख तक की सीधी बचत हो रही है यानी कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी टर्बो-पेट्रोल मॉडल पर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी बिल्कुल फ्री दे रही है। इसमें 3 साल स्टैंडर्ड और 2 साल एक्स्ट्रा वारंटी शामिल है। डीजल और नॉर्मल पेट्रोल वेरिएंट पर भी ₹85,000 तक की छूट मिल रही है।
35
Electric Car पर भी जबरदस्त छूट
पर्यावरण और पेट्रोल की चिंता करने वालों के लिए Carens Clavis EV पर भी धांसू डील है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स पर कंपनी ₹1.30 लाख तक के फायदे दे रही है। इसमें एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। अगर आप शहर के अंदर बिना शोर और बिना पेट्रोल के चलना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
Kia Seltos: अगर आप पुराना स्टॉक (MY25) लेते हैं, तो ₹95,000 तक बचा सकते हैं। नई वाली पर ₹40,000 की छूट है।
Kia Syros: इसके पुराने स्टॉक पर ₹85,000 तक की बचत का मौका है।
Kia Sonet और Carens: इन पॉपुलर मॉडल्स पर भी ₹35,000 से ₹40,000 तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं।
55
शोरूम जाने से पहले यह जान लें
यह डिस्काउंट आपके शहर, डीलरशिप और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। कुछ ऑफर्स एक्सचेंज बोनस के रूप में हैं, तो कुछ कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर। यह ऑफर सिर्फ इसी महीने यानी मई 2026 तक ही है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।