Tata Cars Offer: Nexon से Safari तक बंपर छूट! ₹55,000 तक सस्ती हुईं टाटा की कारें

Published : May 13, 2026, 05:47 PM IST

Tata New Car Discount Offers: क्या आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं? टाटा मोटर्स ने मई 2026 के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है। पेट्रोल, डीजल, CNG कारों पर शानदार छूट मिल रही है। देखें ऑफर... 

PREV
15

टाटा कर्व (Tata Curvv)

टाटा की सबसे स्टाइलिश कूपे SUV कर्व पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इस स्टाइलिश मॉडल पर ग्राहकों को इस महीने कुल ₹55,000 तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। इस शानदार डील में ₹30,000 का सीधा कंज्यूमर डिस्काउंट शामिल है, जबकि ₹25,000 की एक्स्ट्रा बचत स्क्रैपेज बोनस के रूप में की जा सकती है।

25

टाटा हैरियर (Tata Harrier)

टाटा की इस दमदार फ्लैगशिप SUVs को घर लाने का यह बेहतरीन समय है। टाटा हैरियर मॉडल पर कंपनी कुल ₹45,000 तक की छूट दे रही है। इसमें ग्राहकों को ₹10,000 का डायरेक्ट डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹35,000 तक का बड़ा स्क्रैपेज डिस्काउंट भी ऑफर का हिस्सा है।

35

टाटा सफारी (Tata Safari)

टाटा हैरियर की तरह सफारी पर भी ₹45,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें ₹10,000 का डायरेक्ट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹35,000 तक का बड़ा स्क्रैपेज डिस्काउंट भी ऑफर का हिस्सा है।

45

टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz)

अगर आप अल्ट्रोज के स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव या Accomplished मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपकी चांदी है। टाटा मोटर्स अपनी इस प्रीमियम हैचबैक के इन खास वैरिएंट्स पर कुल ₹35,000 तक की बचत का मौका दे रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹15,000 का कंज्यूमर डिस्काउंट और ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है।

55

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon)

टाटा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इस SUV पर भी अच्छी बचत हो रही है। नेक्सॉन के पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट्स खरीदने वाले ग्राहकों को इन दिनों ₹30,000 तक का फायदा मिल सकता है। वहीं, अगर आप इसका डीजल वैरिएंट चुनते हैं, तो आपको ₹20,000 तक की छूट मिलेगी, हालांकि ध्यान रहे कि डीजल मॉडल पर कोई सीधा कंज्यूमर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories