जुलाई में मार्केट में धमाका करने आ रही 3 धांसू कार, फीचर्स देख हिल जाएगा आपका दिमाग

Published : Jul 01, 2025, 10:33 PM IST
 Kia Carens Clavis EV

सार

जुलाई में Kia अपनी पहली EV, Carens Clavis, लॉन्च करेगी। MG भी दो बहुप्रतीक्षित EVs, Cyberster और M9, ला रही है। दोनों कंपनियों की नई गाड़ियों में क्या खास होगा, जानिए।

जून 2025 का महीना भारत में कई कारों के लॉन्च के साथ समाप्त हुआ है। टाटा हैरियर ईवी और मर्सिडीज MMG G63 कलेक्टर एडिशन ने धमाल मचाया। अब जुलाई महीने में भी कई कम्पनियां धांसू फीचर्स वाली कार लॉन्च करने वाली हैं। एक तरफ जहां Kia अपनी पहली EV से पर्दा उठाने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर MG अपनी दो सबसे प्रतीक्षित ईवी लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है। चलिए जुलाई में लॉन्च होने वाली 4 कारों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. Kia Carens Clavis EV

लॉन्च होगी: 15 जुलाई

अनुमानित प्राइस: 15 जुलाई 2025 (एक्स शो रूम)

Kia Carens Clavis का ICE वर्जन भारत में मई 2025 में पेश किया गया था, जबकि प्रीमियम MPV का ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन 15 जुलाई को लॉन्च होगा। आने वाली EV के कुछ टेस्ट को भारत के अलावे विदेशों में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

इसकी इंटीरियर डिजाइन पहले समान होने की उम्मीद है। लेकिन, Kia Clavis इलेक्ट्रिक को ICE मॉडल से अलग करने के लिए एक अलग केबिन थीम के साथ पेश कर सकती है। Clavis की तुलना में इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं होने की उम्मीद है। जैसे की बॉस मोड के साथ पावर्ड को ड्राइवर सीट और दूसरी पंक्ति के लिए वेंटिलेटेड सीट दी गई है।

2. एमजी साइबरस्टर

जुलाई महीने में इस कार को भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका अनुमानित प्राइस 80 लाख रुपए के करीब हो सकती है। MG की सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक रोडस्टर, साइबरस्टर, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित होने के बाद जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

साइबरस्टर में दोनों ओर 2 कैंची दरवाजे हैं, जो पंखुड़ी जैसी LED DRLs, 20 इंच अलॉय व्हील्स, तीर के आकार की LED टेललाइट, और पीछे की ओर एक LED लाइटबार द्वारा हाइलाइट किए गए LED हेडलाइट के साथ एक फ्यूचर और मॉडर्न डिजाइन द्वारा बनाया गया है।

3. MG M9

एक और MG EV जुलाई 2025 में मार्केट में धूम मचाने आ रही है। इसकी अनुमानित प्राइस 70 लाख रुपए के करीब हो सकती है। वह MG M9 MPV है, जिसे साइबरस्टर के साथ भारत में ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी प्रदर्शित किया गया था।

एक आम MPV की तरह, इसमें साफ-सुथरी डिजाइन दी गई है। कुछ हाइलाइट्स में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, आइब्रो के आकार की LED DRLs, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एयरोडायनेमिक डिजाइन वाले 19 इंच का अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स शामिल है।

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW