3 करोड़ की लग्जरी कार से चलते हैं गदर 2 के तारा सिंह, देखें सनी देओल का कार कलेक्शन

Published : Aug 10, 2023, 03:21 PM ISTUpdated : Aug 11, 2023, 08:28 AM IST

ऑटो डेस्क : सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' शुक्रवार 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। एक बार फिर तारा सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। रियल लाइफ में काफी शांत और सरल जीवन जीने वाले सनी देओल के पास कई लग्जरी कारें हैं। देखें उनका कार कलेक्शन...

PREV
15
Porsche 911 GT3

इसी साल सनी देओलने स्पोर्ट्स कार पोर्शा 911 जीटी3 खरीदा है। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है। सनी के पास पहले से ही पोर्शा की एक और एसयूवी मौजूद थी। उनके गैराज में Porsche 911 GT3 लेटेस्ट एडिशन है। कई बार उन्हें इस कार में देखा जाता है।

25
Land Rover Range Rover Autobiography

सनी देओल की फेवरेट कारों में लैंड रोवर कंपनी की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (Land Rover Range Rover Autobiography) है। ये उनकी सबसे फेवरेट एसयूवी भी बताई जाती है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

35
Land Rover Defender

मई 2022 में ही सनी देओल ने पावरफुल लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) को अपनी गैराज का हिस्सा बनाया था। इस दमदार कार को उन्होंने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा में खरीदा है। उनकी प्रीमियम लाइफस्टाइल लग्जरी एसयूवी 5 डोर वैरिएंट है।

45
Audi A8

साल 2017 में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने ऑडी की लग्जरी सेडान ऑडी ए8 (Audi A8) खरीदी थी। इस कार की कीमत तब डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा थी। आज भी उनके गैराज में ये मौजूद है। इस लग्जरियस कार से एक्टर को काफी लगाव है।

55
Mercedes Benz SL500

सनी देओल के पास मर्सिडीज बेंज SL500 (Mercedes Benz SL500) है। ये कार उनकी सबसे स्टाइलिश कारों में से एक है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। सनी अक्सर इस कार का यूज करते स्पॉट किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Gadar 2: सनी देओल ने क्यों किया फीस के साथ समझौता, चौंकाने वाला खुलासा

Recommended Stories