2024 से पहले जीप का गजब का डिस्काउंट, इन SUVs पर 12 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

Published : Dec 07, 2023, 04:30 PM IST
Jeep compass 2021

सार

अमेरिकी ऑटोमेकर कंपनी अपनी तीन एसयूवी कंपास, मेरिडियन और फ्लैगशिप ग्रैंड चेरोकी पर इस साल के जाते-जाते धमाकेदार ऑफर और आकर्षक छूट दे रही है। नई गाड़ी लेने पर 11.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

ऑटो डेस्क : क्या जीप की SUV को आप भी अपना बनाना चाहते हैं। इस एसयूवी पर आपका भी दिल आ जाता है। अगर हां तो इसे खरीदने की तैयारी कर लीजिए, क्योंकि अमेरिकी ऑटोमेकर कंपनी अपनी तीन एसयूवी कंपास, मेरिडियन और फ्लैगशिप ग्रैंड चेरोकी पर इस साल के जाते-जाते धमाकेदार ऑफर और आकर्षक छूट दे रही है। नई गाड़ी लेने पर 11.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट (Discount Offers on Jeep SUVs) पा सकते हैं। आइए जानते हैं किस एसयूवी पर कितनी छुट मिल रही है...

जीप की एसयूवी पर कितना डिस्काउंट

घरेलू बाजार में जीप कंपास की एक्स-शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपए है। जिस पर कंपनी 1.50 लाख रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। वहीं, तीन रो सिटिंग वाली सिबलिंग मेरिडियन पर 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। जीप मेरिडियन (eep Meridian) की कीमत अभी 33.40 लाख रुपए से शुरू होकर 39.46 लाख रुपए तक जाती है। मतलब इस साल कंपनी के ऑफर का फायदा उठाकर इस कार को 30 लाख रुपए से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

जीप ग्रैंड चेरोकी पर कितना डिस्काउंट

जीप की तीसरी एसयूवी ग्रैंड चेरोकी भारत में बिकने वाली सबसे महंगी जीप एसयूवी है। इसकी बेस एक्स-शोरूम प्राइस 80.50 लाख रुपए है। इस पर 11.85 लाख रुपए तक की तगड़ी छूट मिल रही है। यह जीप कार पर मिलने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट है। कंपनी ने जानकारी दी है कि एसयूवी पर चल रहा ऑफर सीमित समय के लिए ही है। उम्मीद है कि इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर, 2023 तक यह छूट मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इसमें कई तरह के डिस्काउंट और भी हो सकते हैं। जीप की इन तीनों एसयूवी पर डिस्काउंट की जानकारी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दिसंबर में खरीद रहे हैं नई कार तो भर-भरकर मिलेगा डिस्काउंट, 4 लाख तक छूट

 

दिसंबर में बड़ी बचत के साथ खरीदें नई कार, 3.5 लाख रु. तक तगड़ा डिस्काउंट

 

PREV

Recommended Stories

पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए Tata Curvv पर अनाउंस हुआ बंपर डिस्काउंट!
साल 2025 की सबसे बड़ी छूट! इस शानदार SUV पर डायरेक्ट 4 लाख का डिस्काउंट