Allu Arjun Birthday Special : अल्लू अर्जुन के पास है 7 करोड़ की वैनिटी वैन, रेंज रोवर-जगुआर जैसी लग्जरी कार

Published : Apr 08, 2023, 08:00 AM IST

ऑटो डेस्क : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना बर्थडे (Allu Arjun Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनकी स्टाइल, उनकी लैविश लाइफस्टाइल उन्हें सबसे अलग बनाती है. अल्लू अर्जुन के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में हैं।

PREV
17
Range Rover Vogue

अल्लू अर्जुन की पसंदीदा कारों में से एक है प्रीमियम एसयूवी रेंज रोवर वॉग..इस लग्जरी कार की कीमत 1.88 करोड़ से लेकर 4.03 करोड़ रुपए तक है। अल्लू अर्जुन ने इस एसयूवी को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया है।

27
Rolls Royce Car

अल्लू अर्जुन की फेवरेट कारों में से एक है रॉल्स रॉयल कार। अक्सर वे इसी से कहीं आते जाते हैं। उनकी यह कार व्हाइट कलर की है। यह काफी लग्जरियस कार है।

37
Mercedes GLE 350D

अल्लू अर्जुन के पास एक ब्लैक मर्सिडीज जीएलई 350 डी जर्मन लक्जरी कार भी है। इस कार को उन्होंन अपनी पसंद से मॉडिफाई भी कराया है। उसके साइड गार्ड पर उनका नाम भी लिखा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 75 लाख है।

47
Volvo XC90 T8 Excellence

अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी एक्टिंग, उनका डांस हर किसी को उनका दीवाना बना देता है। अल्लू अर्जुन लग्जरी सिडैन वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सिलेंस से भी चलते हैं। इस कार की कीमत 1.35 करोड़ रुपए है।

57
Jaguar XJ L

'पुष्पराज' नाम से फेमस अल्लू अर्जुन की गैराज में लग्जरी कार जगुआर एक्सजे एल भी है। यह कार 1.2 करोड़ रुपए में आती है। अल्लू अर्जुन कई बार इस कार में स्पॉट किए गए हैं।

67
Hummer H2

अल्लू अर्जुन लग्जरी ही नहीं मस्कुलर एसयूवी को खूब पसंद करते हैं। उनके पास 75 लाख की Hummer H2 है। देश में सिर्फ कुछ लोगों के पास ही यह गाड़ी है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर और सिंगर मीका सिंह का नाम है।

77
FALCON Luxury Vanity Van

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पास लग्जरी कारों के अलावा एक लग्जरी वैनिटी वैन भी है। यह किसी महल से कम नहीं है। साल 2019 में उन्होंने इसे खरीदा था। इस वैनिटी वैन का नाम FALCON है। अल्लू अर्जुन की शूटिंग के दौरान यह वैनिटी वैन उनके साथ रहती है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही उनके पास कई और लग्जरी गाड़ियां और एक प्राइवेट जेट भी है।

इसे भी पढ़ें

KGF Actor Yash's Car Collection : KGF के रॉकी भाई के पास है एक से बढ़कर एक धांसू कार, कलेक्शन दमदार

Salman Khan New SUV : पावरफुल इंजन, एडवांस फीचर्स...जानें कितनी खास है सलमान खान की नई बुलेटप्रूफ एसयूवी

Recommended Stories