सस्ते में खरीदें Tata की इलेक्ट्रिक कार, 65 हजार तक डिस्काउंट, देखें ऑफर्स

सार

अप्रैल में टाटा की कई गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। इनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। टाटा नेक्सन ईवी और टियागो ईवी पर कंपनी कई शानदार बेनिफिट्स दे रही है।

 

ऑटो डेस्क : टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो इस महीने बेहद शानदार मौका आया है। अप्रैल में टाटा की EV पर जबरदस्त बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Nexon EV पर 50,000 रुपए और Tiago EV पर 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट चल रहा है। हालांकि, बेनिफिट्स सिर्फ पिछले साल के मॉडल्स पर मिल रहे हैं। सिर्फ Tiago EV के 2024 मॉडल्स पर भी कुछ छूट कंपनी दे रही है। बता दें कि डिस्काउंट ऑफर्स स्टॉक की उपलब्धता और अलग-अलग शहरों के हिसाब से हो सकती है।

Tata Nexon EV पर कितना डिस्काउंट

Latest Videos

नेक्सन ईवी के 2023 मॉडल्स पर ग्रीन बोनस के तौर पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट कंपनी दे रही है। सितंबर और दिसंबर 2023 तक बनी गाड़ियों के सभी वैरिएंट्स पर ये छूट चल रही है। बता दें कि Nexon EV दो वैरिएंट में आती है। एक 30.2kWh बैटरी और 325 किमी ARAI रेंज के साथ MR और दूसरी 40.5kWh बैटरी और 465 किमीरेंज के साथ LR वैरिएंट है। दोनों वैरिएंट्स में 7.2kW एसी चार्जर दिया गया है, जो MR की बैटरी को 4.3 घंटों में 10 से 100 परसेंट तक चार्ज कर देती है, जबकि LR की बैटरी 6 घंटे में इतना चार्ज होती है। Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपए से 19.29 लाख रुपए तक जाती है।

Tata Tiago EV पर छूट

टाटा टियागो ईवी के 2023 मॉडल पर अप्रैल में 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50,000 रुपए तक का ग्रीन बोनस और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस है। 2024 Tata Tiago LR वैरिएंट पर 35,000 रुपए तक की छूट भी मिल रही है। इसमें 20,000 रुपए का ग्रीन बोनस है। इसके अलावा XE और XT वैरिएंट पर 20,000 रुपए बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिसमें 10,000 रुपए तक ग्रीन बोनस है।

टियागो ईवी की कीमत कितनी है

Tiago EV मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) वैरिएंट में आती है। एमआर में 250 किमी की MIDC रेंज के साथ 19.2kWh की बैटरी और 61hp की मोटर कंपनी दे रही है। वहीं, LR में 315 किमी रेंज वाली 24kWh बैटरी और 74hp मोटर मिलती है। Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से लेकर 11.89 लाख रुपए तक है।

इसे भी पढ़ें

टाटा का गजब ऑफर : 1.25 लाख तक की छूट पर मिल रहीं Cars, देखें कीमत

 

12 लाख तक डिस्काउंट पर घर लाएं Jeep, जबरदस्त चल रहा ऑफर, जल्दी करें

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया
Pahalgam आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले “जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर...”