Upcoming SUVs : आने वाली हैं 5 जबरदस्त डीजल एसयूवी, जानें कीमत-फीचर्स

Published : Mar 05, 2024, 01:03 PM ISTUpdated : Mar 05, 2024, 01:04 PM IST

ऑटो डेस्क : देश में SUV का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि कार कंपनियां नई-नई एसयूवी मार्केट में लेकर आ रही है। आने वाले समय में कई जबरदस्त एसयूवी मार्केट में आने वाली हैं। इनमें कुछ डीजल मॉडल भी होंगी। जानिए इनमें से 5 बेस्ट कौन सी होंगी...

PREV
15
1. Mahindra XUV300 Facelift

आने वाले कुछ महीनों में महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी Mahindra XUV300 का facelift वर्जन मार्केट में उतारेगी। यह एसयूवी डीजल से चलेगी और इसकी कीमत 10-15 लाख रुपए तक हो सकती है। इसमें 117hp, 1.5-लीटर का इंजन सेटअप होगा।

25
2. Tata Curvv

इसी साल जून-जुलाई तक टाटा अपनी मोस्ट अवेटेड Tata Curvv लाने वाली है। इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन, 6-स्‍पी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रॉसमिशन, ऑल-एलईडी लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसकी कीमत 14-20 लाख रुपए हो सकती है।

35
3. Mahindra Thar 5 Door

महिंद्रा की एक और डीजल एसयूवी Mahindra Thar 5 door इसी साल जून में लॉन्‍च हो सकती है। इसकी टक्कर जिम्नी से होगी। इस गाड़ी में 2.2 लीटर का डीजल इंजन होगा। इसमें 2WD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन ऑप्शन कंपनी दे सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 16 लाख रुपए हो सकती है।

45
4. Hyundai Alcazar Facelift

इस साल के मध्य तक Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट आ सकती है। यह डीजल वैरिएंट के साथ ही पेट्रोल वर्जन में भी आएगी। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसके साथ ही कई जबरदस्त फीचर्स से यह एसयूवी लैस होगी। इसकी शुरुआती कीमत 17 लाख रुपए हो सकती है।

55
5. MG Gloster Facelift

भारतीय मार्केट में 4 साल से चल रही एमजी ग्‍लोस्‍टर का अब फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में आ रहा है। यह साल के आखिरी तक भारतीय मार्केट में आ सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपए हो सकती है। इस गाड़ी का इंजन पहले जैसा ही होगा। इसमें कई जबरदस्त खूबियां होंगी।

इसे भी पढ़ें

सेफ्टी फीचर्स और शानदार माइलेज का कॉम्बो पैक ये गाड़ी, घर ले जाएं ये शान की सवारी

नई कार लेने का 50-20-4 Rules, एक बार समझ लिए तो घाटे में नहीं रहेंगे

Recommended Stories