PHOTOS : इलेक्ट्रिक अवतार में आ रहीं देश की 6 दमदार SUVs, कीमत होगी कम, फीचर्स धांसू !

ऑटो डेस्क : देश की 6 बेहद पॉपुलर एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द ही आ सकता है। कंपनियां इन कारों को शानदार कीमत, दमदार रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश करेंगी। इसमें टाटा से लेकर हुंडई तक की एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारें में...

Satyam Bhardwaj | Published : May 10, 2023 8:10 AM IST

15
Hyundai Creta EV

साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इसमें कोना ईवी के 39.2kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी रेंज 450kM की है। यह कार 2025 के शुरुआत में मार्केट में आ सकती है।

25
Tata Punch EV

भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी टाटा पंच का इलेक्ट्रिक अवतार इसी साल फेस्टिव सीजन में आ सकती है। इसमें 26kWh और 30.2kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। फुल चार्ज होने पर कार करीब 300KM की संभावित रेंज देगी।

35
Mahindra XUV700 EV

महिंद्रा अपनी पॉपुलर XUV700 SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन से भी अगले साल 2024 में पर्दा उठा सकती है। यह XUV.e सब-ब्रांड के साथ पेश होने जा रही है। इस एसयूवी में 80kWh तक का बैटरी पैक मिल सकता है। फुल चार्ज में कार के 450 किलोमीटर जाने का दावा किया जा रहा है।

45
Kia Carens EV

किआ कैरेंस के इलेक्ट्रिक वर्जन की तैयारी भी चल रही है। कुछ दिन पहले ही इस कार को साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। 2025 में यह इलेक्ट्रिक MPV सड़क पर आ सकती है। इलेक्ट्रिक वर्जन बनाने में कैरेंस के एक्सटीरियर में कई बदलाव हुए हैं।

55
Tata Harrier and Safari EV

टाटा अपनी दो पॉपुलर एसयूवी हैरियर और सफारी भी इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है। ऑटो एक्सपो 2023 में इसकी झलक दिख चुकी है। सफारी ईवी को रोड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर 400-500 किमी की रेंज दे सकती है।

इसे भी पढ़ें

600KM की रेंज, एडवांस फीचर्स...इलेक्ट्रिक कार बाजार में तहलका मचा देगी Mercedes की E-Car

Hyundai Exter : सिर्फ 11000 रुपए में बुक करें हुंडई एक्सटर, 5 पॉइंट में जाने क्यों खरीदनी चाहिए यह SUV

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos