
ऑटो डेस्क : कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को Tata Motors ने बड़ा झटका दिया है। कंपनी अपनी गाड़ियों के दाम एक बार फिर बढ़ाने जा रही है। कंपनी का कहना है कि BS6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के चलते जो बदलाव हो रहा है, उसकी वजह से उसे ऐसा फैसला लेना पड़ रहा है। कंपनी इस बार सिर्फ कमर्शियल व्हीकल की कीमतें ही बढ़ाने जा रही है। नई कीमतें 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी। कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान के बताया गया है कि कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियों को पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसी के चलते वाहनों के दाम बढ़ रहे हैं।
कितनी बढ़ेंगी कीमतें
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। कमर्शियल कैटेगरी की हर गाड़ी पर यह रेट लागू होगा। अगर आप टाटा की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो 31 मार्च तक खरीदने पर आपको पुरानी कीमतों पर ही गाड़ियां मिलेंगी। इसके बाद नई सीरीज की कार ही मिलेंगी। वहीं, दूसरी तरफ टाटा मोटर्स पुराने व्हीकल्स पर बड़ी छूट दे रही है।
टाटा ने क्यों बढ़ाई गाड़ियों की कीमत
बता दें कि एक तरफ टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल की सेल में तेजी से ग्रोथ कर रही है। दूसरी तरफ कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में गिरावट भी देखने को मिल रही है। फरवरी, 2023 के सेल्स की बात करें तो कंपनी ने 36,565 यूनिट्स सेल की थी। जबकि एक साल पहले फरवरी, 2022 में 37,552 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह गिरावट करीब 3 प्रतिशत की है। इसी को देखते हुए कंपनी लगातार सेल बढ़ाने के लिए अपने व्हीकल्स को अपडेट कर रही है और कस्टमर्स को कई तरह के ऑफर भी दे रही है।
पहले भी बढ़ी थी कीमतें
यह पहली बार नहीं है, जब टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले कंपनी ने 30 हजार रुपए तक गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे। 10 फरवरी को टियागो ईवी के सभी वैरिएंट्स की कीमत में 20 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। नेक्सॉन की कीमतों में 15 हजार रुपए का इजाफा हुआ था।
इसे भी पढ़ें
Brezza S-CNG है Best ! 25.51KM का माइलेज, खूबियां चकाचक, मुकाबले में कोई नहीं
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi