
ऑटो डेस्क : गर्मियों में कार का एसी ठंडी हवा देकर राहत देता है। लेकिन कई बार ये जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है। ये परेशानी को तो बढ़ाता ही है साथ ही आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है। बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। कम सेटिंग पर भी कार का एसी बहुत ज्यादा ठंडा कर रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण एसी की ठंड बढ़ सकती है। इसलिए इस परेशानी पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कार के एसी की कूलिंग अत्यधिक बढ़ने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं.
थर्मोस्टेट में खराबी
एसी के तापमान को नियंत्रित करने में थर्मोस्टेट मदद करता है। खराब होने पर, एसी गलत तरीके से चालू या बंद हो सकता है, जिससे अत्यधिक ठंडी हवा निकल सकती है।
सेंसर में खराबी
तापमान सेंसर कार के अंदर के तापमान का डेटा एसी को देता है। गलत डेटा एसी को बहुत ठंडी हवा फेंकने के लिए प्रेरित कर सकता है।
एक्सपेंशन वाल्व खराबी
एक्सपेंशन वाल्व रेफ्रिजरेंट को नियंत्रित करता है। अगर यह खराब है, तो रेफ्रिजरेंट एसी में गलत तरीके से बह सकता है। इससे भी ज्यादा ठंडी हवा बाहर निकलने पर नुकसान होता है।
एयर ब्लेंडर डोर खराबी
एयर ब्लेंडर डोर गर्म और ठंडी हवा को मिलाता है। अगर यह खराब है, तो गर्म हवा को रोका जा सकता है, जिससे अधिक ठंडी हवा बाहर निकलती है और तेजी से ठंडक पैदा होती है।
रेफ्रिजरेंट गैस
एसी में रेफ्रिजरेंट गैस ज्यादा भरी होने या लीक होने पर भी समस्या बढ़ जाती है। ऐसा होने पर, एसी का प्रदर्शन खराब हो जाता है और यह तेजी से कूलिंग करता है। अगर आप एयर कंडीशनिंग की इन खामियों से बचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नियमित रूप से कार की सर्विसिंग के साथ-साथ एसी की सर्विसिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। एयर कंडीशनिंग सिस्टम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, आप एक अच्छे मैकेनिक की मदद भी ले सकते हैं।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi