
Mahindra XEV 7E: महिंद्रा कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धमाल मचा रखी है। एक के बाद एक धांसू फीचर्स वाली गाड़ियां लॉन्च करने में लगी हुई हैं। उसी में एक और नाम Mahindra XEV 7E का नाम आता है, जो एक SUV है। इस कार को XUV 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर तैयार किया जा रहा है। यह INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होने के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होगी। चलिए इसकी लॉन्च डेट और पूरी खासियत के बारे में जानते हैं।
Mahindra की इस दमदार XEV 7E कार में दो बैटरी का ऑप्शन उपलब्ध है। पहली 59kWh और दूसरी 79kWh की हाई कैपेसिटी वाली है। ये दोनों ऑप्शन कस्टमरों को अपनी जरूरत और रेंज प्राथमिकता के अनुसार बैटरी सेलेक्ट करने की सुविधा देने वाली है। इसके बाद यह एसयूवी अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और डिस्टेंस के मुताबिक से ज्यादा व्यवहारिक बन जाएगी।
इस कार की रेंज पर नजर डालें, तो कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार फूल चार्ज करने के बाद यह SUV लगभग 542 से 656 किलोमीटर तक आसानी से चलने की क्षमता रखती है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि इसकी रेंज 680 किलोमीटर तक भी हो सकती है।
इसके अलावा इसकी एक्सटीरियर की बात करें, तो यह पूरी तरह XUV 700 से प्रेरित है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन के चलते इसमें कुछ खास बदलाव हो सकते हैं। इसमें आपको क्लोज फ्रंट ग्रिल, L शेप DRLs और स्प्लिट LED हैडलैंप जैसे आधुनिक एलिमेंट्स मिलेंगे। यह इस EV की खासियत बनेगी।
कार लेने से पहले लोग उसकी माइलेज और लुक के अलावा फीचर्स भी अच्छी देखते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए इस कार में 12.3 इंच की तीन स्क्रीन वाला लेआउट मिल सकती है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल होंगे। Mahindra XEV 7E का केबिन ड्युअल टोन ब्लैक और व्हाइट थीम में डिजाइन किया जा सकता है।
इसके अलावा इंटीरियर में आपको पियानो ब्लैक ट्रिम के साथ प्रीमियम फिनिश मिलेगा। इसमें पैनारोमिक सनरूफ, मल्टी जोन AC, वेंटिलेटेड सीटें और 16 स्पीकर वाला हार्मोन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, इस कार की कीमत 21 से 30 लाख रुपए (एक्स शो रूम) तक हो सकती है। इसके अलावा आपको यह कार फाइनेंस पर भी मिल सकती है। 25 लाख रुपए के लोन पर 9 से 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर और 5 साल की अवधि में आपकी मंथली EMI 52,000 से 60,000 रुपए तक हो सकती है।