Mahindra लॉन्च करने जा रही बेमिसाल माइलेज वाली SUV, फीचर्स और प्राइस देख बना लेंगे खरीदने का प्लान

Published : Jul 02, 2025, 10:40 AM IST
mahindra bolero 2025

सार

महिंद्रा बोलेरो 2025 दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और आधुनिक फीचर्स के साथ आ रही है। जानिए इसकी कीमत, लॉन्च डेट और खासियत।

Mahindra Bolero 2025: फैमिली के साथ लॉन्ग ट्रिप एंजॉय करने के लिए Mahindra Bolero सबसे बेस्ट कार मानी जाती है। यह काफी आरामदायक और शानदार माइलेज वाली कार है। यह SUV खासकर उन लोगों के लिए बनी है जिनके घर में मेंबर्स की संख्या अधिक हो। शुरुआत से ही यह एसयूवी भारत की रूरल और सेमी अर्बन एरिया में अधिक फेमस है। खराब सड़क पर भी यह शानदार परफॉर्मेस करने में सक्षम है। इसका न्यू वेरिएंट 2025 लॉन्च होने वाला है। चलिए इसकी पूरी खासियत को खंगालते हैं।

Mahindra Bolero 2025 इंजन

महिंद्रा बोलोरो के इंजन को लेकर आपके मन में सवाल उठ रहा हो, तो बता दें कि यह काफी दमदार इंजन वाली SUV है। गांव और कस्बों में ज्यादातर सफर करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट चॉइस बन सकती है। इसके अलावा ट्रैकिंग के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है। खराब रास्तों पर भी यह दमदार प्रदर्शन कर सकती है। पहले भी इस कार ने ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर अपना जलवा बिखेरा है।

Mahindra Bolero 2025 माइलेज

कार खरीदने से पहले लोग उसकी माइलेज देखना जरूर चाहते हैं। SUV के मामले में कई बार लोग कंफ्यूज भी हो जाते हैं। लेकिन, Mahindra Bolero कभी के मामले में शिकायत का मौका नहीं देती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसके न्यू 2025 मॉडल में करीब 26 km/l की माइलेज आसानी से मिल सकती है। ऐसे में लॉन्ग ट्रिप पर आपका खर्चा भी कम लगेगा।

Mahindra Bolero 2025 फीचर्स

आज के आधुनिक युग को देखते हुए कंपनी ने इस कार में शानदार फीचर्स जोड़े हैं। इसमें आपको Android Auto और Apple CarPlay वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। ऐसे आप सफर के दौरान म्यूजिक, कॉलिंग और नेविगेशन का सही से यूज कर सकते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, सीट बेल्ट रिमाइंडर और ABS सिस्टम मिलेंगे।

Mahindra Bolero 2025 प्राइस और लॉन्च डेट

आप इस Mahindra Bolero की प्राइस के बारे में सवाल सोच रहे होंगे, तो आपको बता दें कि कंपनी के मुताबिक इसकी स्टार्टिंग प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स शो रूम) हो सकती है। एक मजबूत और शानदार SUV खरीदने वाले लोगों के लिए यह प्राइस अफॉर्डेबल हो सकता है।

वहीं, यह कार 2025 के अंत तक मार्केट में लॉन्च की जा सकती है। इस न्यू वेरिएंट में केवल लुक्स ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW