7 एयरबैग, वॉइस कमांड सनरूफ... 3 लाख से ज्यादा परिवारों में पहुंची Mahindra की ये कार, जानें खासियत

Published : Jul 26, 2025, 09:06 AM ISTUpdated : Jul 26, 2025, 09:31 AM IST
Manindra xuv700 suv

सार

Mahindra XUV700 SUV: भारत में महिंद्रा कंपनी की कार काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसी कंपनी की XUV700 की बिक्री भारतीय ग्राहकों के बीच जमकर हुई है। इस कार को 3 लाख से ज्यादा ग्राहक खरीद चुके हैं। इसकी शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपए है।  

ऑटोमोबाइल डेस्क: महिंद्रा कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धूम मचा रही है। कंपनी की एक्सयूवी700 इंडियन फैमिली की पसंदीदा एसयूवी में से एक है। इस कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि इसे अभी तक कुल 3,00,000+ कस्टमर्स मिल चुके हैं। Mahindra XUV700 ने वर्तमान में 3 लाख प्लस यूनिट्स की बिक्री करके बड़ा धमाका किया है। यह SUV साल 2021 के अगस्त महीने में लॉन्च हुई थी और तब से बिक्री के मामले में महिंद्रा की सबसे सफल कारों में से एक बनी हुई है। चलिए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं।

Mahindra XUV700 इंजन और क्षमता

Mahindra XUV700 एसयूवी डीजल+पेट्रोल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार का फर्स्ट 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp पावर और 380 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।

2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन 182 bhp पावर और 420 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ भी 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। इस कार के टॉप-मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव के विकल्प मिलेंगे, जो हाइवे और सिटी दोनों जगहों पर बेहतर परफॉर्मेंस करती है।

ये भी पढ़ें- ₹10 लाख से भी कम में लॉन्च होने जा रही Maruti की Hybrid SUV, देखें स्मार्ट फीचर्स और खासियत

Mahindra XUV700 माइलेज

Mahindra XUV700 SUV कार के माइलेज पर नजर डालें, तो इसका पेट्रोल वर्जन सिटी में 8.5 kmpl और हाइवे पर 11.05 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, डीजल वेरिएंट सिटी में 13.5 kmpl और हाइवे पर 16.5 kmpl तक माइलेज देती है।

Mahindra XUV700 स्मार्ट फीचर्स

Mahindra XUV700 एसयूवी में स्मार्ट फीचर्स लगाए गए हैं। इसमें 10.25 इंच ड्युअल-एचडीए सुपरस्क्रीन (इंफोटेनमेंट सिस्टम+इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सोनी 3D ऑडियो सिस्टम और वॉइस कमांड पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XUV700 सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने Mahindra XUV700 में ड्राइवर और पैसेंजर्स की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। इस कार को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड) और एडवांस असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के तहत एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफास्ट डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), लेन-कीप एसिस्ट और ISOFIX चाइल्ड माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV700 कीमत

Mahindra XUV700 एसयूवी की स्टार्टिंग शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपए है। इसकी टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको करीब 25.14 लाख रुपए खर्च करनी पड़ सकती है। इस दमदार कार को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिग्रेशन में परचेज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ये रही Mahindra की 6 एयरबैग्स वाली दमदार कार, मिलेगा 20 kmpl तगड़ा माइलेज और 360 डिग्री कैमरा

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra