Petrol Diesel Price 18 Dec 2021: तो क्या अब बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, Crude Oil के दामों में बड़ा इजाफा

Petrol Diesel Price Today, 18 Dec 2021: भारत में 4 नवंबर के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस (Fuel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कच्‍चे तेल की कीमतें (Crude Oil Price) घटने के  बाद फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 3:06 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 08:44 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 18 Dec 2021: बिजनेस डेस्‍क & ऑटो डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) 18 दिसंबर को भी नहीं बदली हैं रही हैं। देश के चारों महानगरों सहित सभी शहरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिवाली के दिन से आज दिनांक तक पेट्रोल- डीजल के रेट में परिवर्तन नहीं हुआ हैं। सरकारी तेल कंपनियों से मिली जाानकारी के अनुसार कीमतें आज भी स्थिर हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में उतार- चढ़ाव जारी है। शनिवार को सुबह 8 बजकर 30 मिनट की स्थिति के अनुसार WTI क्रूड ऑयल का रेट 70.86 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 73.52 डॉलर प्रति बैरल है। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शुक्रवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Latest Videos

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
 आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल
प्रदेश में लगने वाले वैट (VAT) की  की वजह से राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सबसे कम कीमत पोर्ट ब्लेयर में है जहां पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, अगर डीजल की बात करें तो श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-
Mahindra Scorpio 2022 एंट्री के लिए तैयार, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे सभी आधुनिक फीचर्स
गिरगिट की तरह रंग बदलेगी कार, बस दबाना होगा एक बटन, color choose करने की झंझट अब खत्म
Electric scooter में अचानक लगी आग, बीते चार महीनों में ये चौथा मामला, देखें वीडियो
BMW iX electric SUV की भारत में पलक झपकते बिक गई सभी यूनिट, 1.15 करोड़ रुपए कीमत पड़ गई कम

Share this article
click me!

Latest Videos

'नफरत की दुकान और मोहब्बत का बोर्ड' गुस्से में क्यों आग बबूला हुए PM Modi
6 बुलडोजर और 24 निर्माण ध्वस्त, राजस्थान में फर्स्ट टाइम दिखा ऐसा खतरनाक एक्शन
Arvind Kejriwal Resignation: कौन होगा दिल्ली का अगला सीएम, रेस में ये नाम सबसे आगे
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल को 6 महीने बाद जमानत मिलने पर AAP समर्थकों ने जश्न मनाया
रांची में 'जावा' के साथ हुआ PM Modi का स्वागत, बताया दिलचस्प किस्सा