Petrol Diesel Price Today, 24 Dec 2021: Crude Oil की कीमतों में हुआ भारी इजाफा, कंपनियों ने जारी किए रेट

Published : Dec 24, 2021, 08:29 AM IST
Petrol Diesel Price Today, 24 Dec 2021: Crude Oil की कीमतों में हुआ भारी इजाफा, कंपनियों ने जारी किए रेट

सार

Petrol Diesel Price Today, 24 Dec 2021:  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल मार्केट (Crude Oil Market) में तेजी का रुख देखने को मिला है। वहीं कई राज्यों में चुनाव की सरगर्मियों की बीच आज यानि 24 दिसंबर 2021 को भारत में  पेट्रोल- डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Petrol Diesel Price Today, 24 Dec 2021: पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) 24 दिसंबर को भी नहीं बदली हैं । देश के चारों महानगरों सहित सभी शहरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों से मिली जाानकारी के अनुसार कीमतें आज भी स्थिर हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में उतार- चढ़ाव जारी है।  इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 20 मिनट की स्थिति के अनुसार WTI क्रूड ऑयल का रेट 73.79 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 76.63 डॉलर प्रति बैरल है। आपको बता दें कि  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में बीते दो दिन में तकरीबन 5 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मंगलवार को विदेशी बाजारों से लेकर भारतीय बाजार तक क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं बुधवार को भी विदेशी बाजार ब्रेंट क्रूड ऑयल को दोबारा 75 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुंच हैं। गुरुवार को WTI क्रूड ऑयल का रेट 73.02 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं बैंट क्रूड ऑयल की कीमत 75.81 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं आज फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है।  

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं देश की सरकारी कंपनियों ने बीते 50 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  आइए पहले बात करते हैं भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत की। आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले गुरुवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
 आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

यहां सबसे सस्ता और महंगा है पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां पेट्रोल के रेट 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानि 82.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, अगर डीजल की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये प्रति लीटर जबकि श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है।  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत नोएडा से कम है। डीजल भी दिल्ली में नोएडा के मुकाबले सस्ता है। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-
कमाल का है Tesla का Auto Pilot सिस्टम, जानिए कैसे कार में हुआ Tesla Baby का जन्म
मारूति की ये बेहद सस्ती 7 सीटर कर ले जाएं 10 हजार की मंथली EMI पर, Commercial भी कर सकते हैं
Round up 2021 : करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी कारें हुई लॉन्च, देखें 10 कारों के धांसू फीचर, दमदार इंजन

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra