
Range Rover Sports SV: दुनिया की टॉप लग्जरी कार कंपनियों में शुमार Range Rover ने अपनी SUV लाइनअप में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है। कंपनी द्वारा Range Rover Sport SV ब्लैक एडिशन को पेश किया है, जिसे ब्रिटेन में हो रहे GoodWood Festival of Speed 2025 में शोकेस किया गया है। यह 4 व्हीलर कार हमेशा की तरह इस बार भी दमदार इंजन, शानदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। चलिए इसकी पूरी खासियत के बारे में जानते हैं।
Range Rover Sport SV इंजन पर नजर डालें, तो इस एसयूवी में 4.4 लीटर टर्बो चार्ज्ड V8 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 626 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
इस कार के इंजन की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि यह Range Rover Sport SUV केवल 3.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी यह खासियत इसे विश्व की सबसे स्पीड दौड़ने वाली एसयूवी कार बनाती है।
ये भी पढ़ें- कार में क्रूज कंट्रोल सिस्टम के क्या फायदे होते हैं? आखिर कैसे काम करता है यह फीचर
कंपनी ने इस Range Rover Sport SV ब्लैक एडिशन को एक आकर्षक लुक दिया है। इसे D Chromed Dark Theme में पेश किया गया है। यही थीम इसे अन्य वेरिएंट्स से अधिक स्पोर्टी लुक देती है।
इसके एक्सटीरियर में आपको कई आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली चीजें मिलेंगी। इसमें कार्बन फाइबर बोनट लगा हुआ है, जो लाइट और मजबूत दोनों है। इसके अलावा 23 इंच का ग्लास ब्लैक अलॉय व्हील्स लगा हुआ है, जो एक बोल्ड लुक देता है। वहीं, हाई परफॉर्मेंस ब्रेक क्लिपर्स भी मिलता है, जो स्पीड पर जबरदस्त तरीके से नियंत्रण बनाए रखती है।
Range Rover Sport SV का इंटीरियर भी पूरी तरह ऑल ब्लैक प्रीमियम थीम में डिजाइन करके बनाया गया है। इसके अंदर एबोनी लेदर सीट्स लगे हुए हैं, जो इसे लग्जरी बनाती है। इसके अलावा ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग पूरे केबिन को स्पोर्टी लुक देती है।
लैंड रोवर ने Range Rover Sport SV को सिर्फ शोकेस के लिए उतारा है। इसकी बिक्री अभी ग्राहकों के लिए ओपन नहीं हुई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, साल 2025 के लास्ट तक यह अंतरास्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में लॉन्च हो सकती है। भारतीय बाजारों में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऑफिशियल पुष्टि अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें- ₹250 करोड़ वाली रहस्यमयी कार का कौन है असली मालिक? अंबानी और अडानी का नहीं है नाम