छोटी सी चिप ने कराया बड़ा नुकसान, दिग्गज कंपनियों की Sale में भारी गिरावट, देखें पूरी Detail

सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी की वजह से नवंबर महीने में Maruti Suzuki India, Hyundai Motor India and Honda Cars  के अलावा टूव्हीलर कंपनी टीवीएस और बजाज आटो की डोमेस्टिक सेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं Tata Motors, Mahindra & Mahindra and Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने बीते महीने अच्छी बढ़त हासिल की है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2021 7:07 AM IST / Updated: Dec 03 2021, 12:40 PM IST

ऑटो डेस्क।  semiconductor chips के ग्लोबल कमी की वजह से ऑटो इंडस्ट्री काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अभी भी परिस्थितियां में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। कोरोनावायरस की संभावित तीसरी लहर के डिले की वजह से जरुर बाजर में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन अभी भी कंपनियां मंदी से उबर नहीं पाई हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर इंडस्ट्री को दहशतमें डाल दिया है। इस बीच नवंबर 2021 की सेल रिपोर्ट के आंकड़े आ गए हैं। ऑटो सेक्टर का परफॉर्मेंस प्रभावित हुआ है। 

फेस्टिव सीजन नवंबर की सेल रिपोर्ट
सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी की वजह से नवंबर महीने में मारुति सुजुकी इंडिया, ह्युंडई मोटर इंडिया और होंडा कार्स इंडिया के अलावा टूव्हीलर कंपनी टीवीएस और बजाज आटो की डोमेस्टिक सेल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं  टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बीते महीने अच्छी बढ़त हासिल की है। 

Tata Motors की सेल के आंकड़े

Tata Motors और  Hyundai ने नवंबर महीने के लिए अपने-अपने बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। Tata Motors ने टाटा पंच जैसी गाड़ियों की बिक्री से बढ़त हासिल की है, वहीं Hyundai की बिक्री में भारी गिरावट आई है। टाटा मोटर्स की नवंबर में टोटल सेल बीते साल के इसी महीने की तुलना में 25 फीसदी बढ़कर 62,192 यूनिट्स रही। कंपनी ने नवंबर, 2020 में 49,650 वाहन बेचे थे। टाटा मोटर्स ने 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में 58,073 वाहन सेल किए हैं। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 47,859 यूनिट्स रहा है। 

Hyundai की गिरी सेल
कंपनी ने कहा कि डोमेस्टिक मार्केट में उसके पैसेंजर वाहनों की सेल नवंबर में 29,778 यूनिट्स रही है। बीते साल इसी महीने में यह 21,641 यूनिट थी। वहीं कमर्शियल वाहनों की सेल 32,245 यूनिट्स रही है, जो नवंबर, 2020 के 27,982 इकाइयों से 15 प्रतिशत अधिक है। वहीं  Hyundai की ने भारत में नवंबर, 2020 में 48,800 यूनिट्स की सेल की है, वहीं कंपनी ने इस साल नवंबर में 37,001 यूनिट सेल की है। कंपनी के मुताबिक उसकी सेल में 24 फीसदी की कमी आई है। 

होंडा कार्स की गिरी सेल
Honda Cars India Ltd. (HCIL) ने बताया  है कि  नवंबर, 2021 में उसकी डोमेस्टिक सेल बीते साल पहले इसी महीने 9,990 इकाई थी, जो  घटकर 5,457 इकाई रह गयी है। वहीं निसान इंडिया ने नवंबर, 2020 में 1,017 इकाइयों की तुलना में इस साल बारी बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर में 2,651 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा रही फायदे में
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसकी डोमेस्टिक मार्केट में पैसेंजर वाहन सेल में बीते महीने 7 प्रतिशत बढ़कर 19,458 यूनिट्स हो गयी जो नवंबर, 2020 में 18,212 इकाई थी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव प्रभाग) विजय नाकरा ने कहा, ''नवंबर के महीने में आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ, एसयूवी वर्ग में हमारा आगे बढ़ना जारी है। हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो में एसयूवी, पिकअप और छोटे वाणिज्यिक वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है।''

टू व्हीलर सेल में भी आई कमी
टू व्हीलर सेल में  टीवीएस कंपनी ने नवंबर, 2021 में 1,75,940 यूनिट सेल की हैं। बीते साल के इसी महीने में 2,47,789 यूनिट सेल की थी।  इसमें 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बजाज ऑटो ने कहा कि नवंबर, 2021 में उसकी घरेलू मार्केट में टू व्हीलर की 1,58,755 इकाई सेल की हैं। बीते साल इसी महीने में 1,98,933 इकाई बेची थी। इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

ये भी पढ़ें-
Traffic rules तोड़ने के खिलाफ तकरीबन 8 करोड़ वाहन चालकों पर कार्रवाई, Accident की संख्या में आई
इस बेहद खूबसूरत Island पर बिताएं 7 दिन और 6 रातें, खर्च मात्र 20,740 रुपए
बस 36 हजार रुपये में खरीद सकते हैं Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर! किराए पर ले सकते हैं बैटरी
Electric Cycle का बढ़ रहा क्रेज, 100 किमी का Mileage और 25 किमी प्रति घंटे की Top speed देती है ये साइकिल

Read more Articles on
Share this article
click me!