देश की 5 सबसे किफायती सीएनजी कार, एक देती है 34.4 का माइलेज

Published : Jul 30, 2025, 03:31 PM IST

Top 5 Cheapest CNG Car: भारत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते ग्राहक सीएनजी कारों की ओर तेजी से भाग रहे हैं। पॉकेट पर ज्यादा जोर न पड़े, ऐसे में CNG कारें बढ़िया विकल्प हैं। आइए देश की 5 सबसे सस्ती CNG गाड़ियों के बारे में जानते हैं। 

PREV
18
पेट्रोल/डीजल के बढ़ते दाम

देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है। ऐसे में अब लोग ऐसी कार घर लाना चाहते हैं, जिससे पॉकेट पर ज्यादा जोर न पड़े। कार कम्पनियां भी ग्राहकों के मनमुताबिक ही कारें लॉन्च कर रही हैं।

28
सीएनजी कारों की बढ़ी मांग

पेट्रोल और डीजल के बाद देश में अब सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे सिचुएशन में सीएनजी कारें इस समय सबसे बढ़िया विकल्प लेकर सामने आई हैं। CNG गाड़ियां पेट्रोल/डीजल वेरिएंट की तुलना में ज्यादा माइलेज देती हैं।

38
देश की 5 सबसे सस्ती सीएनजी कार

अगर आपके मन में भी सीएनजी वेरिएंट कार खरीदने का विचार आ रहा है, तो आइए देश की 5 सबसे सस्ती सीएनजी कारों के बारे में जानते हैं। इन कारों की कीमत भी अधिक नहीं है और माइलेज भी दमदार है।

48
Maruti Suzuki Alto K10 CNG

मारुति सुजुकी कंपनी की कार सस्ती और दमदार माइलेज वाली मानी जाती है। कंपनी की Alto K10 CNG का हाल कुछ ऐसा ही है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपए है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 33.85 km तक माइलेज देती है।

58
Maruti Suzuki S-Presso CNG

इस सूची में एक और मारुति सुजुकी की कार शामिल है। जी हां, Maruti Suzuki S-Presso CNG भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपए है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 32.7 किमी माइलेज दे सकती है।

68
Maruti Suzuki WagonR CNG

मारुति की फैमिली फ्रेंडली कार कही जाने वाली WagonR CNG वेरिएंट की कीमत 6.45 लाख (एक्स शोरूम) रुपए से शुरू होती है। ग्राहकों को यह कार 33.5 km/kg माइलेज देने की क्षमता रखती है।

78
Tata Tiago i-CNG

टाटा मोटर्स की भी कार का नाम इस सूची में शामिल है। Tata Tiago मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख रुपए है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 28 किमी तक माइलेज देती है।

88
Maruti Suzuki Celerio CNG

कम बजट में दमदार माइलेज वाली सीएनजी कार लेना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Celerio CNG बढ़िया ऑप्शन है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपए है। कंपनी दावा करती है, कि ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में 34.4 किलोमीटर चल सकती है।

Read more Photos on

Recommended Stories