₹8 लाख से कम में घर लाएं ये 5 दमदार कार, फैमिली के लिए बन सकती है बेस्ट चॉइस

Published : Jul 29, 2025, 04:54 PM IST

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किफायती दामों पर धांसू कार उपलब्ध हैं। अगर आपका परिवार स्मॉल है और लो बजट में धांसू कार लेना चाह रहे हैं, तो ये 5 कारें आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती हैं। 

PREV
18
भारत में कारों का बढ़ता बाजार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारों की संख्या काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। टाटा, महिंद्रा, टोयोटा और मारुति जैसी पॉपुलर कम्पनियां लगातार पेट्रोल/डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में ला रही हैं।

28
मिडिल क्लास लोगों को टारगेट

भारत में मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए कम्पनियां सस्ती दामों पर पावरफुल इंजन और दमदार माइलेज वाली कारें लॉन्च कर रही हैं, ताकि उन्हें ज्यादा बजट का भार न उठाना पड़े। अगर आप भी सस्ती कार लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

38
आपके लिए 5 बेस्ट सस्ती कारें

इसी बीच हम आपको उन 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकती हैं। आप 8 लाख रुपए से कम की कीमत में भी अच्छी कार घर ला सकते हैं। इनमें मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स तक की गाड़ियां शामिल हैं।

48
Maruti Swift

Maruti Suzuki कंपनी की Swift कार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक है। इसकी कीमत 6.42 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें आपको 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल पर 24 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, इसका CNG वेरिएंट 32 km माइलेज दे सकती है।

58
Nissan Magnite

Nissan Magnite कार फैमिली फ्रेंडली माना जाता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपए है। इसमें आपको 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 19.9 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा यह कार पूरी तरह स्मार्ट फीचर्स से लैस है।

68
Tata Punch

टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार Tata Punch भारत में काफी पॉपुलर एसयूवी है। स्मॉल फैमिली के लिए यह कार एकदम परफेक्ट है, जो SUV वाली फील देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कार पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट्स में आती है। इसमें 1.2 लीटर इंजन मिलता है, जो 20 km (पेट्रोल) और 27 km (सीएनजी) माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.19 लाख रुपए है।

78
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai मोटर इंडिया की हैचबैक कार फैमिली फ्रेंडली मानी जाती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल में 18 km माइलेज देती है और सीएनजी में 27 km तक चलती है।

88
Tata Tiago

टाटा मोटर्स की इस एंट्री लेवल कार Tiago की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलता है। यह कार भी पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में ये कार 19.8 kmpl माइलेज देती है, जबकि CNG वेरिएंट में यह 28 km तक माइलेज देने में सक्षम है।

Read more Photos on

Recommended Stories