10 लाख से कम में मिलने वाली 5 धांसू CNG कारें, एक में मिलेगा 32 km/kg का माइलेज

Published : Jul 15, 2025, 05:00 PM IST

भारत में पेट्रोल और डीजल को छोड़ से लोग तेजी से सीएनजी वेरिएंट कार की तरह जा रहे हैं। इसमें खर्च ज्यादा नहीं पड़ता है। चलिए उसी में आज हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपए से कम है। 

PREV
18
CNG कारों की बढ़ती मांग

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में CNG वेरिएंट गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होना। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भी सीएनजी को लोग ध्यान में रख रहे हैं।

28
सीएनजी गाड़ियों की लगी लाइनें

ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कार कंपनियों ने भी लगातार CNG गाड़ियों को मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। Tata motors से लेकर महिंद्रा और Maruti जैसी पॉपुलर कम्पनियां अपनी कारों में CNG वेरिएंट की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इनके दामों में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।

38
10 लाख के अंदर 5 CNG कारें

इसी बीच आज हम आपको उन 5 CNG कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 10 लाख रुपए से कम है। अगर आप भी एक ऐसी सीएनजी कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। चलिए हम आपको उन कारों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

48
1. Maruti Suzuki Alto K10 CNG

Maruti Suzuki Alto K10 CNG कार भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस किफायती कार ने ग्राहकों का दिल जीता है। Alto K10 CNG में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 56 bhp की पावर और 82.6 nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार आपको 5.90 लाख रुपए (ऑन रोड) मिल सकती है।

58
2. Tata Punch CNG

Tata Punch CNG में भी आपको भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिल जाएगी। यह iCNG आइकॉनिक ALFA आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है। इसमें iCNG किट लगाई गई है, जो लीकेज होने से बचाती है। इस टेक्नोलॉजी से आसानी से ऑटो में पेट्रोल वेरिएंट सीएनजी में बदल जाती है।

68
3. Maruti Swift CNG

Maruti Suzuki की नई स्विफ्ट अब सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। हॉल ही में इस वर्जन को लॉन्च किया गया है। इसमें आपको Z सीरीज इंजन मिलेगा, जो दमदार माइलेज देने में सक्षम है। यह 32.85 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। इसके साथ इसमें आपको आधुनिक स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत सीएनजी वेरिएंट में 8.64 लाख रुपए से शुरू होती है।

78
4. Maruti Suzuki Baleno CNG

Maruti Suzuki Baleno भी पेट्रोल के साथ CNG वेरिएंट में आती है, जो अपने प्रीमियम लुक के लिए जानी जाती है। इसकी लाजवाब इंटीरियर और आरामदायक राइड इसे एक बेस्ट कार बनाती है। इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी CNG वेरिएंट कीमत 8.44 लाख रुपए से शुरू होती है।

88
5. Hyundai Grand i10 Nios

पांचवें नंबर पर इस सूची में हमने Hyundai Grand i10 Nios का नाम आता है। यह एक शानदार हैचबैक प्रीमियम कार है, जो बेस्ट राइडिंग का अनुभव देती है। इसकी कीमत दिल्ली में ऑन रोड 7.45 लाख रुपए है, जो आपको CNG वेरिएंट के साथ मिलेगी। इसमें आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे।

Read more Photos on

Recommended Stories