Toyota Innova Hycross MPV को घर लाने के लिए कितना Down Payment करना होगा? जानें कीमत और EMI Plans

Published : Jul 12, 2025, 12:53 PM IST
 Toyota Innova Hycross MPV

सार

Toyota Innova Hycross MPV 2025: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 2025 की कीमत, EMI प्लान, माइलेज और खास फीचर्स की पूरी जानकारी। जानें इसके सेफ्टी फीचर्स और टॉप वेरिएंट की EMI डिटेल्स।

Toyota Innova Hycross 2025: टोयोटा की शानदार MPV में Innova Hycross का नाम सबसे पहले आता है। यह दमदार माइलेज, बड़ी केबिन और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी इस गाड़ी का जवाब नहीं है। अगर आप भी इसी तरह की फैमिली फ्रेंडली कर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो लिए हम आपको Toyota Innova Hycross 2025 की पूरी खासियत और EMI प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।

Toyota Innova Hycross 2025 कीमत (ऑन रोड)

Toyota Innova Hycross 2025 के सबसे पहले कीमत की बात करते हैं। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.94 लाख है। वहीं, इस कार का टॉप मॉडल (ZX(O) Exclusive Edition) आपको 32.58 लाख रुपए तक जाती है। इसकी ऑन रोड प्राइस, बेस मॉडल (G Fleet 7 सीटर) के लिए आपकी जेब से 23.30 लाख रुपए जाएंगे। टॉप मॉडल के लिए (ZX(O) Hybrid) के लिए 38 लाख रुपए देने होंगे।

Toyota Innova Hycross 2025 EMI प्लान

Toyota Innova Hycross 2025 को आप फाइनेंस के माध्यम से खरीदना चाहते हैं और 5 लाख रुपए डाउनपेमेंट करते हैं, तो उसके लिए 18.30 लाख रुपए का लोन लेना होगा। बैंक के द्वारा यह राशि 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 5 साल की अवधि के लिए मिल जाता है, तो 38 हजार के करीब मंथली EMI बनेगी।

ये भी पढ़ें- 3.5 सेकंड में 100 की रफ्तार छूएगी Land Rover की ये नई SUV, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

Toyota Innova Hycross 2025 टॉप वेरिएंट EMI प्लान

वहीं, आप Toyota Innova Hycross 2025 टॉप वेरिएंट (ZX (O) Hybrid) को EMI पर खरीदना चाहते हैं और 6 लाख डाउनपेमेंट करते हैं, तो उसके लिए 32 लाख रुपए का लोन लेना होगा। अगर बैंक आपको लोन 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल के लिए देती है, तो उसके बाद 66,000 रुपए मंथली EMI आपको देनी पड़ेगी। इसके लिए आप नजदीकी Toyota शो रूम में जाकर बाकी जानकारी ले सकते हैं।

Toyota Innova Hycross 2025 फीचर्स

Toyota Innova Hycross 2025 पूरी तरह से स्मार्ट फीचर्स से लैस है। एक से बढ़कर एक धांसू टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इसमें किया गया है। आईए नजर डालते हैं।

  • 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
  • 8वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 9 स्पीकर (JBL साउंड के साथ)

Toyota Innova Hycross 2025 सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 2025 में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। इस कार ने भारत NCAP से क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है, जो इसे सबसे सुरक्षित MPV बनाती है। आईए सेफ्टी फीचर्स देखते हैं।

  • 6 एयरबैग्स
  • ABS
  • EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • हिल स्टार्ट एसिस्ट
  • ADAS के तहत लेन ट्रेन एसिस्ट
  • डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल
  • रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
  • प्री कोलिजन सिस्टम
  • ऑटो हाई बीम
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

ये भी पढ़ें- 750 KM रेंज वाली Tesla की प्रीमियम EV भारत में मचाएगी धमाल, प्राइस देख फटी रह जाएंगी आंखें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Hyundai i20 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ दिसंबर 2025 तक!
Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट