मार्केट में आग लगाने आ रही Toyota की Mini Fortuner, लुक और फीचर्स देख अभी से कर लेंगे खरीदने का प्लान

Published : Jun 30, 2025, 09:41 AM IST
 Toyota mini fortuner FJ cruiser

सार

टोयोटा जल्द ही दमदार SUV FJ Cruiser लॉन्च करने वाली है। इसे मिनी फॉर्च्यूनर भी कहा जा रहा है। इसका मुकाबला महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो से होगा।

Toyota FJ Cruiser SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV लवर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए ग्राहकों की लाइनें लग रही हैं। इसी को देखते हुए अब टोयोटा जल्द ही एक न्यू स्टाइलिश और पावरफुल SUV FJ Cruiser मार्केट में लॉन्च करने के मूड में है। इस कार को मिनी फॉर्च्यूनर या बेबी लैंड क्रूजर भी कहा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसकी सीधी टक्कर महिंद्रा थार रॉक्स और स्कॉर्पियो एन से होने वाली है। चलिए इसकी पूरी खासियत के बारे में जानते हैं।

SUV FJ Cruiser इंजन और पावरट्रेन

रोड पर जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए FJ Cruiser le भारतीय वेरिएंट में 2.7 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। यह 161 bhp की पावर और 246 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस कार की इंजन को 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा और यह पूरी तरह से फुल टाइम 4WD सिस्टम से लैस होगा।

इसके अलावा SUV FJ Cruiser इंटरनेशनल मार्केट के लिए कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी जोड़ सकती है। ऐसा होने के बाद यह धांसू कार दमदार माइलेज और पर्यावरण के हिसाब से ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

SUV FJ Cruiser डिजाइन

टोयोटा की आने वाली FJ Cruiser SUV की डिजाइन पर नजर डालें, तो यह रफ एंड टफ के साथ बॉक्सी होगा। इसकी पुष्टि साल 2023 में जारी हुए एक टीजर इमेज में ही हो गई थी। इस कार में आधुनिक LED हैंडलैंप और DRLs, हाई ग्राउंड क्लियरेंस, चंकी टायर्स के साथ टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील दिए जाएंगे। इसका लुक क्लासिक होगा और दमदार SUV बनेगा। इसमें लगने वाला 4WD सिस्टम इसे कठिन रास्तों पर ले जाने में सक्षम होगा।

Compact Cruiser SUV कांसेप्ट

जिस तरह से इसका पेटेंट इमेज है वह यह दर्शाता है कि टोयोटा की नई मजबूत SUV 2021 में पहली बार अनावरण किए गए कॉम्पैक्ट क्रूजर का एक बड़ा और अधीक विकसित संस्करण होगा। इसका बॉक्सी अनुपात की छवियां और परफॉर्मेंस 5 स्टार कॉन्फिग्रेशन की पुष्टि करती हैं। मजबूत SUV में प्रमुख फ्रंट, रियर फेंडर्स और मोटे सी पिलर्स के साथ वर्टिकल रियर डिजाइन मिलते हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

7000KG वजन, 250KM रफ्तार…ट्रंप की 'Beast' से भी पावरफुल पुतिन की कार!
नवंबर 2025 में 3000% की ग्रोथ! टाटा की जबरदस्त छलांग से विरोधी भी हैरान