
Toyota Hyryder SUV 2025: कार बनाने वाली पॉपुलर कंपनी टोयोटा वर्तमान में विश्व स्तर पर अपना नाम कमा रही है। उसी की एक और Toyota Urban Cruiser Hyryder SUV है, जो किफायती और ट्रस्टेड के लिए जानी जाती है। बेहतरीन फ्यूल एफिशियंसी और अट्रैक्टिव लुक के चलते यह ग्राहकों की पसंदीदा एसयूवी बनी हुई है। अगर आपके दिमाग में भी इस प्रीमियम कार को घर लाने का विचार चल रहा है, तो चलिए इसकी कीमत, EMI प्लान और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Toyota Hyryder SUV कार की सबसे पहले प्राइस देखते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत लगभग 13.28 लाख रुपए है। इस दाम पर आपको E NeoDrive Mild Hybrid वेरिएंट मिलेगी।
इसके अलावा यदि आप S Hybrid वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए लगभग 19.60 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसमें आपको RTO टैक्स और Insurance भी शामिल होगा।
ये भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross MPV को घर लाने के लिए कितना Down Payment करना होगा? जानें कीमत और EMI Plans
Toyota Hyryder SUV के बेस मॉडल को फाइनेंस पर लेना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए 2 लाख रुपए डाउनपेमेंट के रूप में पहले देनी होगी। उसके बाद बैंक से आपको 11.28 लाख रुपए का लोन लेना पड़ेगा। अगर आपको लोन 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 5 सालों के लिए मिलती है, तो 23 हजार के करीब मंथली EMI बनेगी।
Toyota Hyryder SUV के हाइब्रिड मॉडल को फाइनेंस पर लेना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए 5 लाख रुपए डाउनपेमेंट के रूप में पहले देनी होगी। उसके बाद बैंक से आपको 14.60 लाख रुपए का लोन लेना पड़ेगा। अगर आपको लोन 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 5 सालों के लिए मिलती है, तो 30 हजार के करीब मंथली EMI बनेगी।
Toyota Hyryder SUV में आपको पूरी तरह से स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। आईए उसपर नजर डालते हैं।
कंपनी ने अपनी Toyota Hyryder SUV में सेफ्टी का भरपूर ध्यान रखा है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली चीजें देखने को मिलती हैं। आईए सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें:
इस SUV में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, दूसरा 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक+पेट्रोल) और तीसरा 1.5 लीटर CNG इंजन मिलते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट में 27.97 km/l तक माइलेज देती है। वहीं, CNG वेरिएंट में 26.6 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें- 750 KM रेंज वाली Tesla की प्रीमियम EV भारत में मचाएगी धमाल, प्राइस देख फटी रह जाएंगी आंखें