Toyota ला रही e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई दमदार EV, फीचर्स देख बन जाएंगे फैन

Published : Jul 26, 2025, 11:15 AM IST
Toyota urban cruiser ev

सार

Toyota Ubran Cruiser EV: टोयोटा ने GIIAS ऑटो शो में अर्बन क्रूजर SUV को पेश किया है। इसका निर्माण e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर हो रहा है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले स्मार्ट इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Suzuki और Toyota एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी सिमिलर गाड़ियां अलग-अलग नाम से सेल कर रही हैं। इस लिस्ट में Baleno Glanza, Maruti Fronx Tanker, Maruti Ertiga Rumion, Innova-Invicto जैसे कई मॉडल शामिल हैं। अब इसमें एक और नई कार का नाम जुड़ने वाला है। जी हां, Toyota ने Gaikindo Indonesia International Auto Show (GIIAS) में Ubran Cruiser SUV को पेश किया है। हाल ही में हुए खुलासों के मुताबिक, इसे इंडिया में Maruti e-Vitara या Maruti e-Escudo के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है। इस कार का निर्माण e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर हो रहा है।

Toyota Ubran Cruiser EV एक्सटीरियर डिजाइन

  • Toyota Ubran Cruiser EV के डिजाइन की बात करें, तो Maruti e-Vitara या Maruti e-Escudo के कंपेरिजन में अर्बन क्रूजर ईवी का फ्रंट डिजाइन अलग है। एक तरफ जहां Maruti Suzuki अपनी मजबूत बनावट पर ज्यादा ध्यान देती है, तो वहीं दूसरी ओर Ubran Cruiser EV का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न दिखता है। इस कार में एक खास एलिमेंट हैमरहेड स्टाइल ग्रिल है, जो इसके फ्रंट को स्माइली फेस वाला लुक दे रही है।
  • इस कार में मिलने वाली LED Handlamp और LED DRLs Escudo के मामले में अलग है। Toyota Ubran Cruiser EV में पिक्सेल स्टाइल जैसे Turn Indicators हैं। हैंडलैंप का डिजाइन शार्प है, जो ईवी की विजुअल अपील बढ़ाता है। इस 4-व्हीलर में एक स्पेसिफिक एयरडैम है। बोनट का डिजाइन फुल मॉडर्न लगता है।

ये भी पढ़ें- 7 एयरबैग, वॉइस कमांड सनरूफ... 3 लाख से ज्यादा परिवारों में पहुंची Mahindra की ये कार, जानें खासियत

  • Toyota Ubran Cruiser EV का साइड प्रोफाइल और रियर पार्ट Maruti Escudo जैसा लुक देता है। वहीं, बॉडी कलर-डोर हैंडलैंप, व्हील-आर्च-क्लैडिंग, डोर मोल्डिंग, इंटीग्रेटेड-टर्न सिग्नल वाले ORVM, ब्लैक-आउट पीलर और सी पीलर पर लगे रियर-डोर हैंडल इसकी मुख्य विशेषताएं हैं।
  • Toyota Ubran Cruiser EV कार में चार्जिंग पोर्ट लेफ्ट साइड फ्रंट फेंडर के ऊपर लगाया गया है, जो e-Escudo में भी मिलता है। एयरो-व्हील कवर में ज्यादा आकर्षक ड्युअल-टोन फिनिश है। रियर की तरफ टेललैंप्स थोड़े बदलाव के साथ लगाए गए हैं। इसके अलावा शार्क-फिन एंटीना, हैवी ढलान वाली विंडशील्ड, रियर वाइपर और रूफ माउंटेड स्पॉइलर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Toyota Ubran Cruiser EV इंटीरियर डिजाइन

Toyota Ubran Cruiser EV के इंटीरियर डिजाइन पर नजर घुमाएं, तो यह काफी हद तक Maruti की e-Escudo जैसी दिखती है। डोर ट्रिम्स, डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री पर ब्राउन रंग का जबरदस्त इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको 10.21 इंच मल्टीइन्फोर्मेशन डिस्प्ले+वायरलेस 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। इसके साथ-साथ एम्बिएंट लाइटिंग, शिफ्ट-बाय-वायर, ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- ₹10 लाख से भी कम में लॉन्च होने जा रही Maruti की Hybrid SUV, देखें स्मार्ट फीचर्स और खासियत

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra