5 करोड़ की इस गाड़ी के दीवाने हैं विराट कोहली, गजब है कारों का कलेक्शन

Published : Jul 01, 2024, 02:03 PM ISTUpdated : Jul 01, 2024, 02:44 PM IST
Virat Kohli Car Collection

सार

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में बेहद महंगी और शानदार कारें हैं। इसमें रेंज रोवर से लेकर बेंटले तक सारी शानदार गाड़ियां मौजूद है। 

ऑटो डेस्क. भारतीय टीम ने 29 जून को बारबडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। लेकिन, उस दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। विराट कोहली इस मैच में मैन ऑफ द मैच को मिला था। उन्हें क्रिकेट में काफी नाम और पैसे कमाए। वह कारों के काफी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर से लेकर बेंटले शामिल हैं। आइए जानते उनके कार कलेक्शन के बारे में।

Range Rover

विराट कोहली के कार कलेक्शन में पहला नाम रेंज रोवर को है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली के पास रेंज रोवर की Vouge SUV है। ये गाड़ी काफी खास है, जिसमें स्टैंडर्ड व्हीलबेस के अलावा लॉन्ग और सेवेन सीटर है। इसके अलावा इस SUV में लीटर की कैपिसिटी का इंजन मिलता है। इसमें 347 BHP और 700 न्यूटन का टॉर्क मिलता है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन के ऑप्शन के साथ आती है।

Audi R8

विराट कोहली के पास ऑडी की R8 LMX हैं। इस गाड़ी की सिर्फ 99 यूनिट्स ही दुनियाभर में है। इसमें लेजर हाई बीम लाइट्स दिए गए है। इस गाड़ी में 5.2 लीटर की कैपेसिटी का V10 इंजन दिया गया है। इससे 562 HP के साथ 540 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत 2 करोड़ 72 लाख रुपए तक है।

Audi A8

विराट कोहली के कार कलेक्शन में ऑडी की A8 भी शामिल है। इसमें तीन लीटर का V6 माइल्ड हाइब्रिड इंजन भी दिया हुआ है, जिससे 335 BHP और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार में 8 स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसकी कीमत 1 करोड़ 63 लाख रुपए तक है।

Bentley Flying Spur

विराट कोहली की सबसे पसंदीदा कारों में से एक बेंटले की फ्लाइंग स्पोर उनके कार कलेक्शन में सबसे खास है। इस गाड़ी की डिजाइन काफी खास है। उतने बेहतरीन इसके फीचर्स भी है। इसमें इंजन के दो ऑप्शन मिलते है। आपको बता दें कि इसकी टॉप स्पीड 285 KMPH है। इसकी कीमत 5 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा है। 

Bentley Continental GT

बेंटले का कॉन्टिनेंटल जीटी विराट कोहली के कार कलेक्शन की शोभा बढ़ाती है। इसमें दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स मिलता है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते है। इस मॉडल के चार लीटर वाले V8 इंजन की टॉप स्पीड 318 KMPH और 6 लीटर वाले V12 इंजन की टॉप स्पीड 336 KMPH है। इसकी कीमत 4 करोड़ 4 लाख रुपए तक है।

यह भी पढ़ें…

जुलाई में लॉन्च हो रहीं ये 4 CAR, नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें जरूरी Tips

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव