Top Mileage CNG Cars: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने बड़ा झटका दिया है। आज 26 मई की सुबह CNG अब ₹2 तक महंगी हो गई है। दिल्ली-NCR में अब कीमतें ₹83 से ₹91 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इस बीच ज्यादा माइलेज की वजह से 5 CNG कारें बेस्ट मानी जा रही हैं।
जब बात कम खर्चे में सबसे ज्यादा माइलेज निकालने की आती है, तो मिडिल क्लास की पहली पसंद वैगनआर ही होती है। इस कार को भारत की 'माइलेज क्वीन' भी कहा जाता है। इसमें बैठने के लिए बढ़िया जगह (लेगरूम और हेडरुम) मिल जाती है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच, यह कार 1 किलोग्राम CNG में लगभग 34 किलोमीटर तक की दूरी तय कर लेती है। यही वजह है कि बजट ग्राहकों के लिए यह आज भी नंबर वन बनी हुई है।
25
Tata Punch iCNG (टाटा पंच)
अगर आपको एक मजबूत और ऊंचे मिजाज की SUV स्टाइल गाड़ी चाहिए, तो टाटा पंच इस समय सबसे तगड़ा ऑप्शन है। इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह बेहद सुरक्षित है। टाटा ने इसमें 'ट्विन-सिलेंडर' टेक्नोलॉजी दी है, यानी सीएनजी के दो छोटे सिलेंडर नीचे फिट हो जाते हैं और आपको डिग्गी (बूट स्पेस) में सामान रखने की पूरी जगह मिलती है। यह कार करीब 27 किमी का माइलेज आसानी से दे देती है।
35
Maruti Suzuki Brezza CNG (मारुति ब्रेजा)
जो लोग एक बड़ी, रौबीली और फीचर्स से भरपूर कॉम्पैक्ट SUV चलाना चाहते हैं, लेकिन पेट्रोल का भारी खर्च नहीं उठाना चाहते, वे सीधे ब्रेजा सीएनजी की तरफ भाग रहे हैं। इस सेगमेंट में सीएनजी का ऑप्शन देने वाली यह सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक है। लुक और मजबूती के मामले में दमदार होने के साथ-साथ यह भारी-भरकम SUV भी 1 किलो सीएनजी में करीब 25.5 किलोमीटर का माइलेज निकाल देती है।
कम बजट में एक प्रीमियम और स्टाइलिश हैचबैक कार चाहने वालों के लिए टाटा टियागो पहली पसंद बनी हुई है। इसका म्यूजिक सिस्टम और इंटीरियर काफी शानदार है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी झंझट के सीधे सीएनजी मोड पर ही स्टार्ट हो जाती है, जो कि दूसरी कारों में आमतौर पर नहीं मिलता। माइलेज के मामले में भी यह काफी किफायती है और प्रति किलो करीब 26.5 किमी दौड़ जाती है।
55
Maruti Suzuki Ertiga CNG (मारुति अर्टिगा)
बड़ी फैमिली या फिर टूर एंड ट्रेवल्स (कमर्शियल) का काम करने वाले लोगों के लिए अर्टिगा शानदार हो सकती है। 7-सीटर सेगमेंट में इतने कम रनिंग कॉस्ट (चलने के खर्चे) पर इतनी बड़ी गाड़ी मिलना नामुमकिन है। सीएनजी महंगी होने के बाद भी इसकी बुकिंग्स कम नहीं हो रही हैं क्योंकि यह भरा-पूरा परिवार बैठाकर भी 26 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज बड़े आराम से दे देती है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।