Tata Electric Car Offers: पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने के बीच टाटा मोटर्स अपनी 5 इलेक्ट्रिक कारों पर ₹3.8 लाख तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। Nexon EV, Punch EV, Tiago EV, Harrier EV और Curvv EV पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे EV खरीदना अब पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है। 

Tata EV Car Discount: शुक्रवार, 15 मई से पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने से लोग टेंशन में हैं। हर महीने ऑफिस आने-जाने और फैमिली घुमाने का खर्च बढ़ने की सोच-सोचकर परेशान हैं। ऐसे में देश की सबसे भरोसेमंद कार कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक ऐसा धांसू मौका लेकर आई है, जिसे सुनकर दिल खुश हो जाएगा। कंपनी अपनी शानदार इलेक्ट्रिक कारों पर पूरे ₹3.8 लाख तक की बंपर छूट दे रही है। यानी अब महंगे तेल को हमेशा के लिए 'बाय-बाय' कहने का मौका आ गया है। आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट चल रहा है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Tata Curvv EV पर सबसे बड़ा फायदा

अगर आप स्टाइलिश और लंबी रेंज वाली EV खरीदना चाहते हैं, तो Tata Curvv EV इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। कंपनी इस कार पर ₹3.8 लाख तक का फायदा दे रही है। कुछ वेरिएंट्स पर सीधा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट मिल रहा है। यह ऑफर खासतौर पर पुराने मॉडल ईयर स्टॉक पर ज्यादा दिया जा रहा है।

Punch EV पर भी भारी छूट

कॉम्पैक्ट SUV पसंद करने वालों के लिए पंच ईवी भी शानदार डील में मिल रही है। इसके कुछ वेरिएंट्स पर ₹2.1 लाख तक का फायदा मिल रहा है। छोटी फैमिली और सिटी ड्राइव के लिए यह कार काफी पसंद की जा रही है क्योंकि इसका साइज़ कॉम्पैक्ट है लेकिन फीचर्स काफी मॉडर्न हैं।

Tiago EV बनी बजट वालों की पसंद

अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप पहली EV खरीदना चाहते हैं, तो टियागो ईवी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस कार पर ₹2.1 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कम रनिंग कॉस्ट और आसान चार्जिंग की वजह से यह मिडिल क्लास फैमिली में तेजी से पॉपुलर हो रही है।

Harrier EV पर भी बड़ा ऑफर

प्रीमियम SUV पसंद करने वालों के लिए Harrier EV भी अब ज्यादा आकर्षक हो गई है। इस पर करीब ₹1.5 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं। बड़ी फैमिली और लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वालों के लिए यह एक दमदार EV ऑप्शन बन सकती है।

Nexon EV भी हुई सस्ती

टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV में शामिल नेक्सॉन ईवी पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर ₹1.2 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बेनिफिट भी शामिल हैं। शहर में डेली यूज और फैमिली ड्राइव दोनों के लिए यह काफी पॉपुलर ऑप्शन माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। Tata EV कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और अन्य ऑफर्स शहर, डीलरशिप, स्टॉक और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं। कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑफर और कीमत कंफर्म जरूर करें।