MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Auto
  • Cheapest Maruti Car: ₹30k सैलरी वालों के लिए कौन-सी कार सबसे सस्ती पड़ेगी?

Cheapest Maruti Car: ₹30k सैलरी वालों के लिए कौन-सी कार सबसे सस्ती पड़ेगी?

Best Affordable Maruti Cars: जून 2026 से मारुति अपनी सभी कारों की कीमतें ₹30,000 तक बढ़ाने जा रही है। यानी जो कार आज बजट में लग रही है, अगले महीने वही आपकी पहुंच से बाहर भी जा सकती है। ऐसे में जानिए ₹30 सैलरी वालों के लिए मारुति की बेस्ट कार कौन है 

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 22 2026, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : maruti suzuki

Maruti Suzuki S-Presso: सबसे कम बजट वाली SUV फील

अगर आपको कम पैसों में थोड़ी ऊंची और दमदार दिखने वाली गाड़ी चाहिए, तो एस-प्रेसो एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा है जिससे यह खराब रास्तों और गड्ढों को आसानी से झेल लेती है। शुरुआती कीमत (Ex-Showroom) ₹3.50 लाख से ₹5.25 लाख के बीच है। पेट्रोल पर 21.4 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 32.7 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। अगर आप करीब ₹1 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं, तो आपकी मंथली किस्त लगभग ₹5,500 से ₹6,500 के बीच आएगी, जो ₹30,000 सैलरी में बहुत आराम से मैनेज हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Alto K10: भरोसे का दूसरा नाम

ऑल्टो भारत के मिडिल क्लास की सबसे पसंदीदा गाड़ी रही है। नई K10 में आपको पहले से ज्यादा स्पेस, बेहतरीन लुक और दमदार इंजन मिलता है। यह शहर के ट्रैफिक और तंग गलियों के लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। शुरुआती कीमत (Ex-Showroom) ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख के बीच है। इसका माइलेज पेट्रोल पर 24.4 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 33.9 किमी प्रति किलोग्राम है। इसके बेस मॉडल के लिए आपको हर महीने मात्र ₹6,000 के आसपास की किस्त चुकानी पड़ सकती है। इसका मेंटेनेंस भी बेहद सस्ता है, जिससे आपकी जेब पर बिल्कुल लोड नहीं पड़ता है।

Related Articles

Related image1
Maruti Cars Discount: जून से महंगी होंगी कारें, 31 मई तक 5 मॉडल्स पर ₹2.45 लाख तक छूट
Related image2
Maruti Low Maintenance Cars: सर्विसिंग का खर्च मोबाइल रिचार्ज जितना! ये हैं 5 कम खर्च वाली कारें
35
Image Credit : maruti

Maruti Suzuki Celerio: माइलेज की क्वीन

अगर आपका डेली रनिंग थोड़ा ज्यादा है और आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो पेट्रोल की बूंद-बूंद का पूरा पैसा वसूल कर दे, तो सेलेरियो आपके लिए है। इसका केबिन काफी मॉडर्न है और यह लुक के मामले में भी काफी एस्थेटिक लगती है। इसकी शुरुआती कीमत (Ex-Showroom) ₹4.70 लाख से ₹6.73 लाख के बीच है। पेट्रोल पर 25.0 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 34.4 किमी प्रति किलोग्राम चलती है। इसके शुरुआती वेरिएंट्स के लिए आपकी मंथली किस्त ₹7,500 के आसपास बैठ सकती है। अगर आप ₹30,000 सैलरी में थोड़ा सा हाथ रोककर चल सकते हैं, तो यह एक अच्छी डील हो सकती है।

45
Image Credit : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Wagon R: पूरी फैमिली की ऑल-राउंडर कार

वैगनआर को भारत की 'टॉल-बॉय' कार कहा जाता है। इसमें बैठने के बाद आपको सिर के ऊपर (Headroom) और पैरों के पास (Legroom) इतना स्पेस मिलता है कि 5 लोगों का परिवार बेहद आराम से सफर कर सकता है। इसकी शुरुआती कीमत (Ex-Showroom) ₹4.99 लाख से ₹6.84 लाख के बीच है। पेट्रोल पर 20.5 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 33.5 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसका बेस वेरिएंट लेने पर आपकी मंथली EMI करीब ₹7,800 से ₹8,200 के बीच आ सकती है। अगर आपके घर में कोई दूसरी साइड-इनकम भी है, तो आंख बंद करके इस कार को चुन सकते हैं।

55
Image Credit : Getty

₹30,000 सैलरी वालों के लिए कार खरीदने के लिए क्या करना चाहिए?

फाइनेंस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपकी जितनी भी मंथली सैलरी है, उसकी आधी यानी 50% से ज्यादा कार की ऑन-रोड कीमत नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर आप 5 साल या 7 साल के लिए लोन ले रहे हैं, तो आपकी मंथली EMI ₹6,000 से ₹7,500 के बीच होनी चाहिए, ताकि बाकी के ₹22,000-₹23,000 में आपका घर का खर्च और सेविंग्स आसानी से चलती रहें। कोशिश करें कि EMI आपकी सैलरी के 15-20% से ज्यादा न हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई मारुति सुजुकी कारों की कीमतें (एक्स-शोरूम) और माइलेज के आंकड़े कंपनी के आधिकारिक डेटा पर आधारित हैं। ऑन-रोड कीमतें आपके शहर, राज्य, आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के नियमों के अनुसार बदल सकती हैं। लोन की मंथली EMI आपके डाउनपेमेंट, बैंक की ब्याज दरों (Interest Rates) और लोन की अवधि पर निर्भर करती है। कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत डीलर से लाइव कीमतों और ऑफर्स कंफर्म जरूर कर लें।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
ऑटो समाचार
कार समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maruti Electric Car: फुल चार्ज में 315 KM, कीमत 8.50 लाख से शुरू! मारुति ला रही है अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
Recommended image2
Car Accessories Buying Guide: कार की एक्सेसरीज खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, बचेंगे हजारों रुपये
Recommended image3
Pakistan में Driverless Car का अनोखा जुगाड़, Demo के दौरान पुलिस की गाड़ी में जा भिड़ी कार
Recommended image4
Car AC पहले जैसा ठंडा नहीं कर रहा? मैकेनिक के पास जाने से पहले ये 6 चीजें जरूर चेक करें
Recommended image5
Suzuki e-Sky: 310 किलोमीटर की रेंज वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या है खास
Related Stories
Recommended image1
Maruti Cars Discount: जून से महंगी होंगी कारें, 31 मई तक 5 मॉडल्स पर ₹2.45 लाख तक छूट
Recommended image2
Maruti Low Maintenance Cars: सर्विसिंग का खर्च मोबाइल रिचार्ज जितना! ये हैं 5 कम खर्च वाली कारें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved