MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Maruti Low Maintenance Cars: सर्विसिंग का खर्च मोबाइल रिचार्ज जितना! ये हैं 5 कम खर्च वाली कारें

Maruti Low Maintenance Cars: सर्विसिंग का खर्च मोबाइल रिचार्ज जितना! ये हैं 5 कम खर्च वाली कारें

Cheapest Maruti Cars Service Cost: मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियां जून से महंगी कर रही है। पेट्रोल के दाम पहले ही बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर सबसे कम मेंटेनेंस वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो मारुति के 5 मॉडल्स को देख सकते हैं, जिनका सालाना खर्च काफी कम होता है।

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 22 2026, 01:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : maruti suzuki

Maruti Alto K10: बजट सेगमेंट की किंग

पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे परिवारों के लिए ऑल्टो हमेशा से पहली पसंद रही है। इसका कॉम्पैक्ट साइज भारी ट्रैफिक और तंग गलियों में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है। इसका सालाना सर्विसिंग खर्च करीब ₹3,000 से ₹5,000 के बीच आती है। वहीं 5 साल का कुल मेंटेनेंस खर्च भी लगभग ₹15,000 के आसपास बैठता है। माइलेज के मामले में यह पेट्रोल पर 24.49 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 33.85 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार एवरेज देती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और सेफ्टी के लिए डबल एयरबैग दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : maruti suzuki

Maruti WagonR: मिडिल क्लास की फेवरेट फैमिली कार

WagonR अपने बेहतरीन केबिन स्पेस, ऊंची सीटिंग और मजबूत इंजन के लिए जानी जाती है। भारतीय परिवारों के बीच इस कार का एक अलग ही क्रेज है। इसका सालाना सर्विस खर्च सिर्फ ₹3,600 के करीब आता है और 5 साल का कुल मेंटेनेंस एस्टीमेट ₹18,000 के आसपास रहता है। माइलेज के मामले में यह पेट्रोल पर 24.35 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 32.73 किमी प्रति किलोग्राम का जबरदस्त एवरेज निकाल कर देती है। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें बड़ा स्पेस, रियर एसी वेंट्स और सेफ्टी के लिए एबीएस के साथ ईबीडी जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।

Related Articles

Related image1
Maruti Cars Discount: जून से महंगी होंगी कारें, 31 मई तक 5 मॉडल्स पर ₹2.45 लाख तक छूट
Related image2
Petrol-Diesel के दाम बढ़ने से है टेंशन? ₹3.8 लाख की बंपर छूट पर घर लाएं Tata की 5 EV Car
36
Image Credit : maruti

Maruti Swift: स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस

अगर आपको कम बजट में थोड़ा स्पोर्टी लुक, शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बढ़िया स्पीड पसंद है, तो स्विफ्ट आपके लिए परफेक्ट है। युवाओं और छोटे परिवारों के बीच यह काफी पॉपुलर है क्योंकि यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रैक्टिकल कार है। इसका सालाना सर्विसिंग खर्च करीब ₹4,000 के आसपास आता है और 5 साल में इस पर कुल ₹20,000 के करीब खर्च बैठता है। माइलेज के मामले में यह पेट्रोल पर 23.2 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 30.9 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, न्यू एज लुक, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और मजबूत सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

46
Image Credit : maruti suzuki

Maruti Dzire: सेडान का मजा, हैचबैक का खर्च

जो लोग कम बजट में एक खूबसूरत, प्रीमियम और लंबी सेडान कार का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए डिजायर से बेहतर कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यह कार हैचबैक के खर्च में सेडान का आराम देती है, जिसका सालाना सर्विस का खर्च लगभग ₹4,500 आता है। 5 साल के लंबे समय में भी इसका कुल मेंटेनेंस एस्टीमेट मात्र ₹22,500 के आसपास बैठता है। माइलेज के मामले में यह बेहद किफायती है और पेट्रोल पर 24 किमी प्रति लीटर जबकि सीएनजी पर 31.5 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज आसानी से दे देती है। इसके अलावा इसमें बड़ा बूट स्पेस (डिग्गी), प्रीमियम इंटीरियर और शानदार लुक मिलता है।

56
Image Credit : NEXA

Maruti Suzuki Baleno: कम खर्चे में प्रीमियम फील

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप मारुति के नेक्सा शोरूम से कोई प्रीमियम गाड़ी उठाना चाहते हैं, तो बलेनो सबसे बेस्ट चॉइस हो सकती है। 1.2 लीटर स्मूथ डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार बेहद रिफाइंड एक्सपीरियंस देती है। इसका सालाना सर्विसिंग खर्च महज ₹4,000 से ₹6,000 के बीच रहता है, जो कि इस सेगमेंट की बाकी कारों के मुकाबले काफी कम है। पेट्रोल पर यह 22.94 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। मार्केट में बलेनो की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा है, जिसका मतलब है कि भविष्य में इसे बेचने पर आपको बेहतरीन दाम वापस मिलेंगे। इसमें बेहतरीन केबिन स्पेस और एडवांस्ड टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

66
Image Credit : Gemini

मोबाइल रिचार्ज vs कार सर्विस

आज के समय में अगर आप जियो, एयरटेल या वोडाफोन-आइडिया का कोई अच्छा एनुअल प्लान या इंटरनेशनल रोमिंग पैक देखें, तो उनकी कीमत ₹3,500 से लेकर ₹6,000 तक पहुंच चुकी है। उदाहरण के लिए, जियो का इंटरनेशनल पैक ₹5,999 का है और एयरटेल का पैक ₹4,999 का है। यहां तक कि सामान्य सालाना रिचार्ज भी ₹3,000 से ऊपर के बैठते हैं। दूसरी तरफ, मारुति की ऑल्टो, वैगनआर या स्विफ्ट जैसी कारों का सालाना सर्विसिंग खर्च भी ₹3,000 से ₹4,500 के बीच ही आता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कारों की कीमतें, सालाना सर्विसिंग खर्च, मेंटेनेंस एस्टीमेट और माइलेज के आंकड़े बाजार के सामान्य अनुमानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों, राज्यों, स्थानीय डीलरशिप्स और गाड़ी की कंडीशन के हिसाब से सर्विसिंग का वास्तविक खर्च और मई महीने में मिलने वाले डिस्काउंट्स-ऑफर्स अलग हो सकते हैं। कार खरीदने या बुकिंग करने से पहले कृपया अपने नजदीकी अधिकृत मारुति सुजुकी डीलर से संपर्क कर सटीक कीमतों, लाइव ऑफर्स, मेंटेनेंस खर्च की पुष्टि जरूर कर लें। मोबाइल रिचार्ज पैक्स की कीमतें टेलीकॉम कंपनियों (Jio, एयरटेल, VI, BSNL) के मौजूदा इंटरनेशनल रोमिंग और एनुअल प्लान्स के डेटा पर आधारित हैं।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
कार समाचार
ऑटो समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maruti Cars Discount: जून से महंगी होंगी कारें, 31 मई तक 5 मॉडल्स पर ₹2.45 लाख तक छूट
Recommended image2
Best Mileage Bike: 1 लीटर पेट्रोल में 80KM! ₹45k की ये बाइक गांव-शहर की फेवरेट
Recommended image3
Honda City Facelift 2026: नए अवतार में आई होंडा सिटी, जानिए क्या कुछ बदला
Recommended image4
Hyundai SUVs: ह्यून्दे का बड़ा दांव, Creta से लेकर Electric SUV तक, आ रही हैं 3 नई गाड़ियां
Recommended image5
Hyundai SUVs: ह्यून्दे का बड़ा दांव, Creta से लेकर Electric SUV तक, आ रही हैं 3 नई गाड़ियां
Related Stories
Recommended image1
Maruti Cars Discount: जून से महंगी होंगी कारें, 31 मई तक 5 मॉडल्स पर ₹2.45 लाख तक छूट
Recommended image2
Petrol-Diesel के दाम बढ़ने से है टेंशन? ₹3.8 लाख की बंपर छूट पर घर लाएं Tata की 5 EV Car
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved