
नई दिल्ली: बजाज ऑटो लिमिटेड की अक्टूबर महीने में कुल बिक्री 9 प्रतिशत गिरकर 4,63,208 यूनिट रही। एक साल पहले के इसी महीने में कंपनी ने 5,06,699 वाहनों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो ने शेयर बाजारों को बताया कि इस साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 13 प्रतिशत गिरकर 2,78,776 वाहन रही। अक्टूबर 2018 में उसने 3,19,942 गाड़ियां बेची थीं।
बिक्री में 5% तक की गिरावट
इस दौरान , घरेलू बाजार में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 14 प्रतिशत गिरकर 2,42,516 यूनिट पर रही , जो एक साल पहले इसी महीने 2,81,582 यूनिट पर थी। कंपनी ने कहा कि कमर्शियल वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 36,260 यूनिट रही। अक्टूबर 2018 में उसने 38,360 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान , बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट आई।
कंपनी ने कहा कि वाहनों के एक्सपोर्ट में भी कमी आई है। अक्टूबर 2019 में वाहन निर्यात एक प्रतिशत गिरकर 1,84,432 यूनिट पर रहा। एक साल पहले की इसी महीने उसने 1,86,757 वाहनों का निर्यात किया था।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.