IOCL, Petrol-Diesel Price Today, 14 Nov 2021, इन राज्यों ने नहीं घटाया VAT, देखें आज क्या हैं दाम

Published : Nov 14, 2021, 08:57 AM ISTUpdated : Nov 14, 2021, 09:02 AM IST
IOCL, Petrol-Diesel Price Today, 14 Nov 2021, इन राज्यों ने नहीं घटाया VAT, देखें आज क्या हैं दाम

सार

 देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए, कोलकाता में 104.67 रुपए, मुंबई में 109.98 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह लगातार 11 वां दिन है जब पेट्रोल की कीमत में स्थिरता आई है। दिवाली के दिन से पेट्रोल-डीजल के भावन नहीं बढ़ाए गए हैं।

बिजनेस डेस्क, Petrol-Diesel Price, 14 Nov 2021। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। उसके बाद भी ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पर बने हुए हैं। जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। देश में आज (14 नवंबर 2021) भी पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें स्थिर हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में ऑयल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है। कारण है कच्चे तेल के सस्ता होने से लोगों को राहत मिल सकती है।

पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसका मतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली के अलावा बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम 13 नवंबर वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए, कोलकाता में 104.67 रुपए, मुंबई में 109.98 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह लगातार 11 वां दिन है जब पेट्रोल की कीमत में स्थिरता आई है।

 पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्यों ने तेल पर लगने वाले VAT को कम किया है, वहीं कुछ राज्यों ने ज्यों ने VAT नहीं घटाया है, जिससे यहां रेट बहुत  ज्याद कम नहीं हुए हैं। सबसे सस्ता डीजल-पेट्रोल इस वक्त अंडमान द्वीप पर स्थित पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा । पोर्ट ब्लेयर में एक्साइज ड्यूटी और वैट में कटौती के बाद डीजल का भाव 77.13 रुपये और पेट्रोल की कीमत 82.96 रुपये प्रति लीटर है। 

बीजेपी शासित राज्यों ने घटाया VAT
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद राज्यों नें स्थानीय वैट कम किया है। मध्यप्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा एवं नागर हवेली,कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं लद्दाख शामिल हैं।

इन राज्यों ने नहीं घटाया VAT
देश में कांग्रेस शासन वाले कुछ राज्यों ने वैट कम नहीं किया है। पंजाब के इन राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों ने VAT में अभी कटौती नहीं की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल में 5 रुपये जबकि डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। 

आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए देख सकते हैं।  इंडियन ऑयल की वेबसाइट हर दिन ईधन तेल के रेट अपडेट करती है। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज  करना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, अपने शहर का कोड देखने के लिए आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।

ये भी पढ़ें-
Mahindra XUV700 की शुरू हुई डिलीवरी, सबसे पहले इस शख्स को सौंपी Javelin Edition की चाबी
कभी नहीं होगा गाड़ी का टायर पंक्चर, बस इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे बढ़ाएं वाहन के पहियों की उम्र
18 साल के हो गए हों तो बस इतने खर्च में घर बैठे बनवाएं लायसेंस, देखें पूरी प्रोसेस


 

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट