IT इंजीनियर-शादीशुदा और एक बच्चे का पिता...फिर भी ड्राइविंग पर रोक! हैरान करने वाली है वजह

Published : Jun 30, 2026, 03:12 PM IST
Demo Pic

सार

अहमदाबाद में एक 28 साल का आईटी इंजीनियर अपनी कुंडली के कारण गाड़ी नहीं चलाता. कुंडली में लिखा है कि अगर वो गाड़ी चलाएगा तो किसी की जान ले लेगा. इस डर से उसके पिता उसे रोज ऑफिस छोड़ने जाते हैं.

एक 28 साल का आईटी इंजीनियर, जो खुद एक बच्चे का पिता है, उसे आज भी ऑफिस जाने के लिए अपने पिता की मदद लेनी पड़ती है। अहमदाबाद की कंपनी 'न्यूकॉन्स' के फाउंडर प्रितेश लखानी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है। प्रितेश ने लिखा, 'शैतान पैदा नहीं होते; कभी-कभी उन्हें राशिफल या कुंडली के जरिए बना दिया जाता है'।

लखानी ने बताया कि जिस 28 साल के लड़के से वो मिले, उसे आज तक कोई भी गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं मिली। इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि बचपन में बनी उसकी कुंडली में लिखा था कि अगर वो गाड़ी चलाएगा तो किसी की जान ले सकता है। इसी डर के चलते, परिवार वालों ने उसे बचपन में साइकिल तक नहीं चलाने दी। नतीजा यह हुआ कि शादीशुदा और एक बच्चे का पिता होने के बावजूद, उस नौजवान को आज भी उसके पिता रोज ऑफिस छोड़ने जाते हैं। यह सुनकर लखानी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने लड़के के पिता से पूछ लिया, 'आपके बेटे की कुंडली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में क्या लिखा है?'

यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने इतनी अच्छी पढ़ाई-लिखाई के बावजूद ऐसे अंधविश्वासों को मानने पर हैरानी जताई। सार्थक लोहिया नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मुझे ज्योतिष से हैरानी नहीं होती, हैरानी इस बात से होती है कि लोग इसके लिए अपनी बुद्धि और विवेक को दांव पर लगा देते हैं'।

 

 

एक और यूजर ने अपने दोस्त का अनुभव शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे एक दोस्त ने कभी शादी ही नहीं की। क्योंकि उसकी कुंडली में लिखा था कि शादी करने पर उसकी पत्नी की मौत हो जाएगी। बहुत अच्छे रिश्ते आने के बावजूद, और खुद इतना पढ़ा-लिखा होने पर भी, वह इसी अंधविश्वास में जीता रहा'।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

PUC New Rules: BS6 गाड़ियों के लिए खुशखबरी! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन चेक
दिल्ली में गाड़ी लेने पर ₹0 लगेगा रोड टैक्स! लेकिन ये 1 गलती करा देगी ₹1 लाख का नुकसान